फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: पति राज कौशल के निधन के तीन दिन बाद मंदिरा बेदी ने उठाया ये कदम

Sun, 04 Jul 2021 11:42 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पति के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को आकस्मिक निधन हो गया। राज को करीब 4 बजकर 30 मिनट पर हार्ट अटैक आया था और अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने घर पर दम तोड़ दिया। उनके अचानक चले जाने से परिवार को गहरा धक्का लगा है। राज सिर्फ 49 साल के थे और शारीरिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ्य थे। शनिवार को राज की प्रेयर मीट थी जहां इंडस्ट्री के कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। राज के जाने के बाद अब मंदिरा ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपनी फोटो हटा दी है और इसकी जगह ब्लैक बैकग्राउंड लगा दिया है। 

हालांकि ट्विटर पर उनकी पुरानी फोटो ही लगी है। वहीं अभिनेत्री और मंदिरा की दोस्त मौनी रॉय ने राज की फोटो की साझा करते हुए लिखा, हम सब तुम्हें बहुत मिस करेंगे और अब कुछ भी पहले जैसा नहीं रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
रोनित रॉय - फोटो : instagram/ronitboseroy
राज कौशल के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। तो वहीं उनके करीबी दोस्त राज के साथ हुई आखिरी बात और मुलाकातों को याद कर रहे हैं। एक्टर रोनित रॉय राज के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। उन्होंने राज के साथ हुई आखिरी बातचीत के बारे में बताया है।

विज्ञापन

3 of 5
राज कौशल, रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
रोनित रॉय ने बताया है कि राज किसी सीरीज को बनाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'उन्होंने मुझसे कहा था कि वह चाहते हैं कि मैं सीरीज में एक बहुत ही इंपोर्टेंट रोल निभाऊं और उन्हें पहले पार्ट में थोड़े समय के लिए मेरी जरूरत होगी। हो सकता है कि दूसरे पार्ट में उन्होंने मुझे शामिल करने का प्लान बनाया हो। फिर, राज ने मुझसे यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि मैं शो में मास्टरमाइंड का रोल निभाऊं जिसका चेहरा पहले पार्ट के एंड में बेनकाब था।'

4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने अपने बेटे से अंतिम संस्कार कराने के बजाय यह जिम्मेदारी खुद उठाने का फैसला किया। वह नहीं चाहती थीं कि इतनी छोटी उम्र में उनका बेटा अपने पिता को मुखाग्नि दे। एक तरफ मंदिरा ने पति की अर्थी को कंधा देकर कई रुढ़िवादी सोच को तोड़ा। लोगों ने न तो मंदिरा के दुख को समझा और न ही भावनाओं को बस उनके कपड़ों पर टिप्पणी करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, राज कौशल डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्टंट डायरेक्टर थे। राज 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' जैसी फिल्मों के निर्माता और निर्देशक थे। उन्होंने फिल्म 'बेखुदी' के स्टंट सीन डायरेक्ट किए थे। इसके अलावा राज ने एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में भी काफी काम किया था और एडवर्टाइजिंग की दुनिया में उनका काफी नाम था। राज और मंदिरा ने साल 1999 में शादी की थी। कपल के दो बच्चे वीर और तारा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें