बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। राज कपूर ने न सिर्फ एक्टर बल्कि प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है। आज भी जितनी भी बार राज कपूर की फिल्में देखते हैं दर्शकों को वहीं क्रेज रहता है। राज कपूर ने बॉलीवुड को न सिर्फ एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी बल्कि एक्ट्रेस को बोल्ड अवतार में पहली बार परदे पर उतारने वाले वही थे। तो चलिए आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसमें एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन दिए थे।