फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ की इस लड़की ने बोल्ड सीन से मचाई थी सनसनी, दाऊद के साथ दिखते ही बर्बाद हो गया करियर

Tue, 30 Jul 2019 12:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मंदाकिनी - फोटो : Twitter

राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' की हीरोइन मंदाकिनी तो आपको याद ही होगी। मंदाकिनी फिल्मों में आने के बाद मिला नाम है। मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को यूपी के मेरठ में हुआ था। 'राम तेरी गंगा मैली' में गंगा के रोल के लिए राज कपूर की पहली पसंद नहीं थी। राज कपूर ने पहले संजना कपूर को लॉन्च करने का प्लान किया था। बाद में गंगा के रोल के लिए डिम्पल कपाड़िया का भी स्क्रीन टेस्ट लिया गया। आखिरकार ये रोल मेरठ की रहने वाली यास्मीन जोसेफ यानी की मंदाकिनी के हिस्से आया।

विज्ञापन

2 of 5
मंदाकिनी अभिनेत्री

22 साल की मंदाकिनी ने पर्दे पर बोल्ड सीन कर सबको हैरान कर दिया था। इस फिल्म में झरने के नीचे सफेद झीने कपड़े पहन कर मंदाकिनी के भीगने हुए वाला सीन बेहद पॉपुलर हुआ था जो आज भी कई लोगों को याद होगा। फिल्म को कई लोगों ने अश्लील तक कहा लेकिन इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था। उन दिनों राज कपूर की फिल्मों का हिस्सा होना गर्व की बात मानी जाती थी। 

विज्ञापन

3 of 5
मंदाकिनी, दाऊद - फोटो : social media
1994-95 में मंदाकिनी को दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया।

4 of 5
मंदाकिनी अभिनेत्री
कहा ये भी गया कि दाउद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया। बदनामी हुई तो काम मिलना कम हो गया। इसके बाद फिर मंदाकिनी ने गाना शुरू किया। दो एलबम भी निकाले लेकिन चल नहीं पाईं। हालांकि मंदाकिनी डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से 1990 में ही शादी कर चुकी थीं। लेकिन जब दाउद के साथ तस्वीर सामने आई तो लोगों ने बाते बनानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदाकिनी और उनके पति - फोटो : Twitter

मंदाकिनी ने फिल्म में गंगा नाम की पहाड़ी लड़की का किरदार निभाया था जिसे शहरी लड़के से प्यार हो जाता है। अपने प्यार को पाने के लिए गंगा को किस-किस मुसीबतों से गुजरना पड़ता ही फिल्म इसी पर आधारित थी। नीली आंखों वाली उस खूबसूरत अभिनेत्री ने तेजी से आसमान की ऊंचाइयां तो छुईं, लेकिन अचानक वो पर्दे से कहां गायब हो गई किसी को खबर तक नहीं लगी। अब मंदाकिनी और उनके पति मुंबई में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाते हैं। इसके अलावा मंदाकिनी तिब्बत योगा भी सिखाती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें