फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manav Kaul Trial Period: कहां अटकी मानव कौल पर बरसने वाली दर्शकों की कृपा, जानिए इन 10 चर्चित किरदारों से

Thu, 20 Jul 2023 12:07 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
मानव कौल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अभिनेता मानव कौल अपनी नई फिल्म 'ट्रायल पीरियड' में किराये के एक ऐसे पिता की भूमिका निभा रहे हैं जिसे एक मासूम बच्चे की जिद पर उसकी मां 30 दिनों के लिए किराये पर  घर लाती है। इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा देशमुख ने सिंगल मदर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को देखने से पहले आइए नजर डालते हैं मानव कौल के बीते 10 चर्चित किरदारों पर...

विज्ञापन

2 of 11
मानव कौल- सिटीलाइट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
सिटीलाइट- विष्णु 
निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म 'सिटीलाइट' की कहानी अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के इर्द गिर्द घूमती है । इस फिल्म में मानव कौल ने विष्णु की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए मानव कौल का बेस्ट निगेटिव रोल के लिए स्क्रीन अवार्ड 2015 के लिए नॉमिनेशन हुआ था।
विज्ञापन

3 of 11
मानव कौल- वजीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

वजीर- यजाद कुरेशी
निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'वजीर' मे अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर, अदिति राव हैदरी, जॉन अब्राहम और नील नितिन मुकेश जैसे सितारों ने काम किया था । इस फिल्म में मानव कौल ने यजाद कुरेशी की भूमिका निभाई थी । इस फिल्म के लिए मानव कौल को बेस्ट निगेटिव रोल के लिए नॉमिनेट किया गया था । बिजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 8 जनवरी 2016 को रिलीज हुई थी ।

 

4 of 11
मानव कौल- तुम्हारी सुलु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

तुम्हारी सुलु- अशोक दुबे
फिल्म 'तुम्हारी सुलु' में मानव कौल ने विद्या बालन के पति अशोक दुबे की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में विद्या बालन ने एक महत्वाकांक्षी गृहणी की भूमिका निभाई थी जो देर रात चलने वाले रिलेशनशिप सलाह शो के लिए रेडियो जॉकी का काम करती है। इस फिल्म के लिए मानव कौल को सर्वश्रेष्छ सहायक अभिनेता के लिए साल 2018 में फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 नवंबर 2017 को रिलीज हुई थी ।

विज्ञापन

5 of 11
मानव कौल- बदला - फोटो : सोशल मीडिया

बदला- जिमी पंजाबी
फिल्म 'वजीर' के बाद मानव कौल को एक बार फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'बदला' में काम करने का मौका मिला । इस फिल्म में मानव कौल ने तापसी पन्नू के वकील जिमी पंजाबी  का किरदार निभाया था। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी यह फिल्म 8 मार्च 2019 को रिलीज हुई थी । इस फिल्म में मानव कौल के लिए करने कुछ नहीं था। 

विज्ञापन

6 of 11
मानव कौल - थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

थप्पड़- रोहित जय सिंह
निर्दशक अनुभव सिन्हा की फिल्म 'थप्पड़' की कहानी मुख्य रूप से तापसी पन्नू  के किरदार अमृता सब्बरवाल के इर्द -गिर्द घूमती है । इस फिल्म में मानव कौल ने एडवोकेट नेत्रा जयसिंह के पति रोहित जय सिंह का किरदार निभाया था । यह फिल्म घरेलू हिंसा पर आधारित थी।  फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक समीक्षा मिली थी। हालांकि इस फिल्म से मानव कौल को कुछ खास फायदा नहीं मिला । यह फिल्म 28 फरवरी 2020 को रिलीज हुई थी ।

 

विज्ञापन

7 of 11
मानव कौल-नील पॉलिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

नील पॉलिश- वीर सिंह रंजीत
फिल्म 'नील पॉलिश'  में मानव कौल ने वीर सिंह रंजीत की भूमिका निभाई थी।  भार्गव कृष्ण के निर्देशन में बनी यह फिल्म जी5 पर 1 जनवरी 2021 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मानव कौल ने अर्जुन रामपाल के अपोजिट काम किया था।  मानव कौल मानते हैं कि यह फिल्म उनकी अब तक की भूमिकाओं से काफी अलग थी, इस किरदार को निभाने के लिए उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी तैयारी करनी पड़ी थी।

8 of 11
मानव कौल- मैडम चीफ मिनिस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

मैडम चीफ मिनिस्टर- दानिश रहमान खान
निर्देशक सुभाष कपूर की फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' में ऋचा चड्ढा ने चीफ मिनिस्टर तारा रूपाराम की भूमिका निभाई थी । इस फिल्म में मानव कौल ने ऋचा चड्ढा के पति दानिश रहमान खान की भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई । यह फिल्म 22 जनवरी 2021 को रिलीज हुई थी

 

9 of 11
मानव कौल-साइना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

साइना- सर्वदमन राजन
निर्देशक अमोल गुप्ते की फिल्म 'साइना' में परिणिती चोपड़ा ने साइना नहवाल की भूमिका निभाई थी और इस फिल्म में मानव कौल कोच सर्वदमन राजन की भूमिका निभाई थी । यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन इस फिल्म के लिए लिए मानव कौल को बेस्ट स्पोर्टिंग ऐक्टर के लिए साल 2022 में फिल्म फेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था । यह फिल्म 26 मार्च 2021 को रिलीज हुई थी ।

10 of 11
मानव कौल-अजीब दास्तां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अजीब दास्तां- कबीर 
निर्माता करण जौहर और अपूर्व मेहता की फिल्मावली चार कहानियों मजनू, खिलौना, गीली पुच्ची और अनकही को मिलाकर बनाई गई थी। इस फिल्म की अनकही में में मानव कौल ने कबीर की भूमिका निभाई थी, जिसका निर्देशन कयोज ईरानी ने किया था। इस फिल्म के लिए मानव कौल को बेस्ट ऐक्टर फिल्म फेयर ओटीटी अवॉर्ड 2021 के लिए नॉमिनेट किया गया था। यह फिल्म 16 अप्रैल 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी ।

विज्ञापन

11 of 11
मानव कौल- जलसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

जलसा- आनंद 
फिल्म 'तुम्हारी सुलू' के बाद मानव कौल एक बार फिर विद्या बालन के साथ फिल्म जलसा' में आनंद के किरदार में नजर आए । लेकिन इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से विद्या बालन और शेफाली शाह के ही किरदार के इर्द - गिर्द घूमती है। लिहाजा इस फिल्म से मानव कौल को कुछ खास फायदा नहीं हुआ है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 18 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया था।

यह भी पढ़ें- Shahrukh khan: शाहरुख खान ने कोरियोग्राफी में भी दिखाया अपना हुनर, जवान के इस गाने में किया कमाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें