अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा की पहली नजर में ही प्यार हो गया था। यही पहली नजर का प्यार बॉलीवुड के एक्शन हीरो सुनील शेट्टी को भी माना से हो गया था। सुनील शेट्टी ने फिल्मी सफर की शुरुआत करने से पहले ही माना को दिल हार बैठे थे। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की शादी को 28 साल हो चुके हैं लेकिन दोनों के बीच रिश्ता आज भी ऐसा है जैसे मानों हाल ही में यह दोनों कपल शादी के रिश्ते में बंधा हो। माना शेट्टी का जन्म 22 अगस्त 1965 को हुआ था। तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको सुनील और माना की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।