फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ के बाद का डरावना सच, होठों पर अंगुली फेर रहा था शख्स और फिर...

Fri, 02 Feb 2018 05:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनुषा
हाल ही में मलयालम एक्ट्रेस सनुषा संतोष के साथ ट्रेन में छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। ट्रेन पर मौजूद किसी भी शख्स ने उनकी मदद नहीं की थी। लेकिन एक्ट्रेस इस घटना से घबराई नहीं बल्कि हिम्मत के साथ पुलिस को खबर की और आरोपी को पकड़वाया। अब सनुषा ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए पूरी घटना का जिक्र किया है।
विज्ञापन

2 of 6
सनुषा
23 साल की सनुषा ने बताया, 'मवेली एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान मुझे नींद आ गई। तभी मुझे अपने होठों पर कुछ एहसास हुआ। जब मैंने आंखें खोली तो मेरी सामने वाली बर्थ पर बैठा आदमी होठों पर अंगुली फेर रहा था। मैंने उसकी अंगुली पकड़ी और लाइट ऑन की। मैंने उसका हाथ नहीं छोड़ा बल्कि अंगुली मरोड़ दी।'
विज्ञापन

3 of 6
सनुषा
'मैं मदद के लिए चिल्लाई। सबने मेरी आवाज सुनी लेकिन कोई भी मदद करने नहीं आया। मेरी नीचे वाली बर्थ में एक आदमी सो रहा था। मैंने उसे जगाया और पूरी बात बताई लेकिन वो बिना ध्यान दिए फिर सो गया। तब राइटर उन्नी आर और उनके साथ एक और शख्स मेरी आवाज सुनकर मदद को आए। उन्होंने TTE को इसकी जानकारी दी और पुलिस को बुलाया।'

4 of 6
सनुषा
‌‌थिरुसर स्टेशन पर हमने उस शख्स को पुलिस के हवाले किया। सुनषा ने बताया कि ट्रेन में कई महिलाएं भी मौजूद थीं। लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। सनुषा उस वक्त हैरान रह गईं जब लोगों ने उनसे कहा कि आरोपी की पुलिस कंप्लेन ना करें। एक्ट्रेस ने कहा कि हमारी सोसाइटी में ऐसे भी लोग हैं जो मदद करने के बजाय आरोपी को बचाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सनुषा
सनुषा काफी गुस्से में थीं। उन्होंने एक और इंटरव्यू में कहा, 'लोग फेसबुक या सोशल मीडिया पर किसी भी बात का विरोध करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन जब रियल लाइफ में किसी के साथ ऐसा होता है तो कोई मदद नहीं करता। अगर मैं फेसबुक पर इस घटना को डालूं तो लोग उसे शेयर करेंगे और कहेंगे मैं सनुषा के साथ हूं। अपनी डीपी तक बदल लेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Malyalam actress Sanusha
'एक महिला होने के नाते मैं दूसरी महिलाओं से यह उम्मीद करती हूं कि वो लोगों की मदद करें। सिर्फ सोशल मीडिया तक यह सीमित ना रहे। यह बहुत निराशाजनक है। इससे हम अपनी सोसाइटी के लोगों पर भरोसा करने से कतराने लगते हैं।' बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस अमला पॉल ने वर्क प्लेस पर सेक्‍शुअल हैरासमेंट होने का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें