फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: ओबामा से दो बार मिलने वाली पहली एक्ट्रेस हैं मल्लिका, मोदी को मानती हैं परफेक्ट बैचलर

Tue, 24 Oct 2017 11:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 6
मल्लिका शेरावत
फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स सिंबल के लिए मशहूर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी बातें, जो यकीनन आप नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन

2 of 6
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से दो बार मिल चुकी हैं। मल्लिका ने ओबामा से मुलाकात की अपनी फोटो ट्विटर पर शेयर भी की थी। 

उन्होंने ओबामा के भारत आगमन का स्वागत करते हुए 'वेलकम ओबामा' लिखा था। फ्रांस दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद मल्लिका शेरावत ने उनके 'बेटी बचाओ' अभियान से जुड़ने की इच्छा जताई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
मल्लिका शेरावत
सफलता के बारे में मल्लिका का कहना है, 'ये इस पर निर्भर करता है कि आप अपनी सफलता को कैसे बयां करते हैं। मैं अब भी आत्मनिर्भर महिला हूं। मैं अपने फैसले खुद लेती हूं। मैं अपने चेक खुद साइन करती हूं।

मल्लिका ने कहा कि, मेरे लिए आत्म निर्भर रहना सफलता है, न कि 200 फिल्में साइन करना। मैं बराक ओबामा से दो मिलने वाली अकेली एक्टर हूं। मैं जहां हूं, उससे संतुष्ट हूं।'

4 of 6
मल्लिका शेरावत
दुनिया की सबसे महंगी और स्टाइलिश मानी जाने वाली लंबोर्गिनी जैसी कार भी मल्लिका शेरावत को वेलेनटाइन डे गिफ्ट में मिल चुकी है।

खुद मल्लिका ने बताया था कि उन्हें 'किसी खास' ने यह तोहफा भेजा है। जब कोई उनसे कार का तोहफा देने वाले का नाम पूछता है तो वह इतना ही कहती हैं कि वह ‘बहुत ही खास’ है। अटकलों का बाजार आज तक गर्म है।
विज्ञापन

5 of 6
मल्लिका शेरावत
क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की सबसे बोल्ड नायिकाओं में शुमार मल्लिका शेरावत बोल्ड सीन करने से शर्माती भी हैं। डर्टी पॉलीटिक्स का किस्सा शेयर करते हुए मल्लिका बताती हैं कि पहली वजह थी ओमपुरी और दूसरी वजह उनकी मां।

इस फिल्म में कुछ गर्मागर्म सीन मल्लिका और ओमपुरी पर फिल्माए जाने थे। पर मल्लिका ने बताया, मैं चाहती हूं कि मैं अपनी मां के सामने ऐसे दृश्य न करूं। सच में, मैं मां के सामने ऐसे सीन करने में असहज हो जाऊंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मल्लिका शेरावत
टीवी रियालिटी शो ‘द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्‍यालों की मल्लिका’की शूटिंग के दौरान मल्लिका शेरावत ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की थी। मल्लिका ने साफ कहा कि उनकी नजर में मोदी भारत के सबसे परफेक्ट बैचलर हैं। 
मल्लिका ने नरेंद्र मोदी के परफेक्ट होने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी स्मार्ट हैं। वह विकास की बातें करते हैँ और समझदार हैं। मल्लिका से पहले राखी सावंत भी नरेंद्र मोदी को एक अच्छा हसबैंड बता चुकी हैँ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें