फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया के दोषियों की फांसी में हुई देरी पर भड़कीं मल्लिका शेरावत, कह दी ये बड़ी बात

Sat, 18 Jan 2020 12:31 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mallika Sherawat - फोटो : Social Media
निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषियों की फांसी में हो रही देरी से कई लोग नाराज हैं। पहले 22 जनवरी को निर्भया के दोषियों को फांसी दी जानी थी । इसके बाद दोषी मुकेश की याचिका पर सुनवाई करते हुए पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी कर दिया। अब फांसी की तारीख को 1 फरवरी कर दिया है। फांसी में हुई देरी पर बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने निराशा व्यक्त की है।
विज्ञापन

2 of 5
Mallika Sherawat - फोटो : Social Media
दुष्कर्म और बाल वेश्यावृत्ति पीड़ितों के पुनर्वास में सक्रिय मल्लिका शेरावत ने कहा ने कहा कि ये बहुत निराशाजनक है। इस देरी से हमारे देश की महिलाओं को को कैसा लग रहा है। उनके अभिभावकों पर क्या बीत रही होगी।
विज्ञापन

3 of 5
Mallika Sherawat - फोटो : Social Media
मल्लिका ने कहा कि ऐसी खबरें रोज आती हैं कि देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या की खबरें आती रहती हैं। इससे पता चलता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है। 

4 of 5
Asha Devi - फोटो : ANI
इससे पहले निर्भया की मां आशा देवी ने नए डेथ वारंट पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि जो मुजरिम चाहते थे वही हो रहा है। तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख... उन्होंने कहा कि हमारा सिस्टम ऐसा है कि जहां अपराधियों की सुनी जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निर्भया की मां आशा देवी - फोटो : ANI
आशा देवी ने आगे कहा, तो अब मैं जरूर कहना चाहूंगी कि ये अपने फायदे के लिए दोषियों की फांसी को रोके हैं। हमें इस बीच में मोहरा बनाया, इन दोनों के बीच में मैं फंसी हूं। तो मैं कहना चाहती हूं खासकर प्रधानमंत्री जी से कि आपने 2014 में बोला था, 'बहुत हुआ नारी पर वार, अबकी बार मोदी सरकार'।

छोटे बेटे अबराम ने किया शाहरुख खान का नाम रोशन, रेस में जीते मेडल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें