फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी इंटीमेट सीन तो कभी तिरंगा लपेट बैठ गईं मल्लिका शेरावत, जानिए ये 5 विवाद जिनसे बनीं स्टार

Fri, 10 May 2019 01:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड में बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस में टॉप पर रहने वाली मल्लिका शेरावत आज कल फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वेब सीरिज में अपनी किस्मत जरूर आजमा रही हैं। मल्लिका शेरावत वेब सीरीज में तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) के साथ नजर आएंगी और ये हॉरर-कॉमेडी (Horror Comedy) है। बॉलीवुड में सेक्स सिंबल के नाम से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का जन्म एक जाट परिवार में हुआ था और बॉलीवुड का सफर उनके लिए आसान नहीं था। लेकिन अपने सपनों के लिए मल्लिका ने अपना घर छोड़ दिया। मल्लिका की अब तक की लाइफ विवादित रही है। आइए बात करते हैं उनसे जुड़े कुछ फेमस विवादों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
mallika sherawat
जब कंडोम खरीद विवाद में घिरी थीं मल्लिका
मल्लिका शेरावत ने अपनी पहली फिल्म 'ख्वाहिश' में एक ऐसी बिंदास लड़की का रोल किया था जो कि हीरो के लिए कंडोम खरीदती है। फिल्म के इस सीन पर काफी विवाद हुआ था। इसके अलावा विवाद तब और बढ़ गया जब मल्लिका ने कहा था कि मेरे जैसी अगर भारत की सारी लड़कियां होती तो देश की जनसंख्या यूं नहीं बढ़तीं।
विज्ञापन

3 of 6
Mallika Sherawat
जब तिरंगा लपेट बैठ गई थीं मल्लिका
साल 2015 में डर्टी पॉलिटिक्स फिल्म से मल्लिका काफी सुर्खियों में रहीं। एक तो यह फिल्म चर्चित भंवरी देवी कांड पर बनी थी दूसरा मल्लिका का तिरंगा लपेट कर बैठ जाना लोगों को काफी गैर जिम्मेदाराना लगा था।

4 of 6
Mallika Sherawat
इंटीमेट सीन पर विवाद
मल्लिका शेरावत आखिरी बार साल 2015 में डर्टी पॉलिटिक्स में नजर आई थीं। राजस्थान की राजनीति पर बनी इस फिल्म में उन्होंने अनोखी देवी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ओम पुरी लीड रोल में थे। फिल्म में मल्लिका ने ओम पुरी के साथ खूब इंटीमेट सीन दिए थे। ये सीन इतने हॉट थे कि इसपर विवाद भी हुआ था।
 
विज्ञापन

5 of 6
mallika sherawat
भारत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी 
मल्लिका शेरावत ने कान फिल्म समारोह में भारत को अप्रगतिशील कह दिया था। मल्लिका के इस बयान के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल मल्लिका ने कहा था भारत के लोग किसी भी महिला की तरक्की नहीं देख सकते हैं। यहां के लोग रूढिवादी परंपरा के हैं। मैंने महिलाओं की दशा बदलने की कोशिश की तो मुझे ही बुरा और गलत ठहरा दिया गया। भारत की इस गलत और गंदी मानसिकता के ही कारण मैं आधे दिन भारत में और आधे दिन अमेरिका में रहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mallika sherawat
अश्लील डांस कर आईं विवादों में
साल 2006 में एक न्यूईयर पार्टी में मल्लिका ने अश्लील डांस किया था जिसके चलते कोर्ट ने उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें