बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का जन्म 24 अक्तूबर 1976 को हुआ था। मल्लिका का असली नाम रीमा लांबा है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम मल्लिका रख लिया। इस साल मल्लिका अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। मल्लिका हमेशा अपनी लाइफस्टाइल, फिल्मों में बोल्ड सीन और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रही हैं। मल्लिका सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल स्टार भी हैं। मल्लिका ने जैकी चैन के साथ भी काम किया है। मल्लिका के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...