फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पैडमैन' को लेकर मल्लिका दुआ ने किया ऐसा कमेंट, 'लोगों ने पूछा आप कौन हैं'?

Fri, 09 Feb 2018 07:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mallika dua
आखिरकार दर्शकों का लंबा इंतजार खत्म हो ही गया। कल यानी 9 फरवरी को अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'पैडमैन' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले बॉलीवुड के 'पैडमैन' ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों को एक चैलेंज दिया था। उनके इसी 'पैडमैन' प्रमोशन ट्रिक पर कॉमेडियन मल्‍ल‍िका दुआ ने अक्षय पर तीखा तंज कसा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
mallika dua
मल्लिका दुआ ने अक्षय कुमार पर कमेंट करते हुए लिखा कि हाथ में सेनेटरी पैड पकड़ने से महिला सशक्तिकरण नहीं होता। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने जमकर उनकी क्लास लगाई। लोगों ने उनसे पूछा कि आप हैं कौन? तो कई लोगों को लग रहा है कि मल्लिका लाइमलाइट में आने के लिए ये सारे पैतरे आजमा रहीं हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
mallika dua
बता दें, मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमेशा याद रखिए। जब भी आप खुद को कमजोर समझने लगे, जब भी आप अपने बराबर वालों से खुद को छोटा समझने लगे, जब आपको लगे कि आपको बिना किसी कारण छोटा दिखाया जा रहा है और इन सब के खिलाफ लड़ाई अभी शुरू हुई है, हाथ मेंसेनेटरी पैड रखिए और तस्वीर इंस्टाग्राम पर लगा दीजिए। आप खुद को सशक्त महसूस करने लगेंगे। बहुत सशक्त'। 

 

4 of 5
mallika dua
मल्लिका ने अक्षय का नाम लिए बिना ही उन पर तंज कसते हुए कहा, 'ये महिला को बिना किसी कारण के इस बात का एहसास दिलाता है कि वो कमजोर हैं। सेनेटरी पैड के साथ फोटो खिंचवाने को सशक्तिकरण नहीं कहा जाता है'।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mallika dua
याद दिला दें, मल्लिका और अक्षय के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब रियलिटी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में एक कंटेस्टेंट की बे‍हतरीन परफॉर्मेंस से खुश होकर मल्ल‍िका दुआ गोल्डन बेल बजाने लगीं, तभी अक्षय बोल पड़े, 'मल्लिका जी आप बेल बजाइए, मैं आपको बजाता हूं।' मल्लिका दुआ तब इस शो की जज थीं। जिसके बाद मल्लिका ने अक्षय कुमार पर पब्लिकली अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया था। इसके बाद मल्लिका के पिता विनोद दुआ भी अपनी बेटी के सपोर्ट में आगे आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें