फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की नामी फिल्म मेकर छोटी उम्र में ही दुनिया से विदा, इस वजह से थीं तनाव में

Tue, 26 Feb 2019 12:06 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Nayana Sooryan
मलयालम फिल्ममेकर नयना सूर्यन तिरुवंतपुरम स्थित उनके अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। वह 29 साल की थीं। पुलिस ने बताया कि बार-बार फोन करने के बाद जवाब नहीं मिलने पर नयना की मां को कुछ शक हुआ और उन्होंने उसके दोस्तों को इस बारे में सूचित किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Nayana Sooryan
हालांकि अभी तक उनकी मौत का सही कारण नहीं पता चला सका है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि उनकी मौत किस वजह से हुई। पुलिस ने बताया कि नयना की मां के कहने पर नयना के दोस्त उसके घर गए और दूसरी चाबी से दरवाजा खोला। वहां उन्होंने देखा कि नयना अपने बेडरूम में अचेत अवस्था में पड़ी है।
विज्ञापन

3 of 4
Nayana Sooryan
पुलिस ने संकेत दिया कि वह कुछ समय से मधुमेह का इलाज करा रही थीं। वह कई प्रमुख निर्देशकों के साथ सहायक के तौर काम कर चुकी हैं। साल 2017 में निर्देशक के रूप में नयना ने क्रॉसवर्ड फिल्म से काफी सराहना मिली थी।
विज्ञापन

4 of 4
Nayana Sooryan
बता दें कि नयना ने असिस्टेंट के रूप में राजेंद्रन के साथ डेब्यू किया था और इसी साल जनवरी में उनके निधन के बाद से वो काफी तनाव में थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही नयना के निधन का कारण पता चल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें