फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर ने बदला हेयरस्टाइल तो भड़का प्रोड्यूसर, एक्टर को दे दी जान से मारने की धमकी

Fri, 18 Oct 2019 12:35 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shane nigam - फोटो : social media
बॉलीवुड में एक्टर्स को फिल्म करने के लिए अलग-अलग लुक रखने पड़ते हैं । कई बार एक्टर्स एक साथ कई फिल्में करते हैं । ऐसे में लुक बदलने में उन्हें काफी मुश्किल होती है । हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक्टर के हेयरस्टाइल बदलने पर फिल्म के प्रोड्यूसर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी । 
 
विज्ञापन

2 of 5
shane nigam - फोटो : social media
ये मामला मलयालम फिल्मों के एक्टर शेन निगम से जुड़ा है । उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है । इसमें उन्होंने अपनी एक फिल्म के प्रोड्यूसर के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है । साथ ही ये भी कहा कि प्रोड्यूसर उनकी इमेज और भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहा है । 
विज्ञापन

3 of 5
shane nigam - फोटो : social media
इस प्रोड्यूसर का नाम जॉबी जॉर्ज है। मामला के अनुसार, शेन कुछ दिनों पहले जॉबी जॉर्ज के प्रोडक्शन वाली फिल्म 'वेयिल' की शूटिंग कर रहे थे । एक शेड्यूल पूरा करने के बाद उन्होंने अपनी एक अन्य फिल्म 'कुर्बानी' की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी । इस दौरान उन्होंने अपने लुक्स में बदलाव करते हुए हेयरस्टाइल बदल लिया।
 

4 of 5
shane nigam - फोटो : social media
शेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दावा किया है कि उन्होंने 'वेयिल' फिल्म के जिम्मेदार व्यक्तियों से मशविरा करने के बाद अपने लुक्स में परिवर्तन किए थे । जब उन्होंने अपने नए लुक की फोटो व्हाट्स ऐप के स्टेटस पर लगाई तो 'वेयिल' के प्रोड्यूसर भड़क गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shane nigam - फोटो : social media
इस पर प्रोड्यूसर जॉबी ने उन्हें भला-बुरा कहा और उनके करियर पर बुरा प्रभाव डालने की बात करने लगे । इसके बाद प्रोड्यूसर ने जान से मारने की भी धमकी दी । इस मामले में शेन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है । शेन निगम एक स्टारकिड हैं। उनके पिता स्व. अभी निगम भी एक मलयाली अभिनेता थे।
 

प्रियंका चोपड़ा ने जोनस ब्रदर के कॉन्सर्ट में मनाया पहला करवाचौथ, लाल साड़ी और चूड़ा पहन की पूजा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें