फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malavika Mohanan: वल्गर फोटो वायरल किए जाने पर भड़कीं मालविका मोहनन, असली तस्वीर साझा कर लगाई क्लास

Thu, 03 Feb 2022 04:04 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मालविका मोहनन - फोटो : insta
साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन अपने शानदार अभिनय के साथ ही अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। मालविका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह अपने ट्रेडिशनल लुक के साथ ही मॉर्डन लुक में भी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को उनका हर लुक पसंद आता है और वह अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार किसी ने उनकी ओरिजनल फोटो के साथ छेड़छाड़ करके फोटोशॉप की हुई वल्गर फोटो शेयर कर दी है। अब इसको लेकर मालविका मोहनन ने ऐसी फोटो यूज और शेयर करने वालों को जमकर फटकार लगाई है।
विज्ञापन

2 of 4
मालविका मोहनन - फोटो : insta
एक्ट्रेस मालविका ने उनकी वल्गर फोटो शेयर करने वाले और उसे यूज करने वाले मीडिया हाउस को भी फटकार लगाई है। इसी के साथ अपने फैंस से गुजारिश भी की है कि अगर वह कहीं भी ऐसी फोटो देखते हैं तो इस बारे में तुरंत उन्हें बताएं। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अपनी ओरिजनल तस्वीर शेयर की और लिखा, ''यह कुछ महीने पहले की मेरी एक फोटो है, जिसे किसी ने फोटोशॉप करके नकली अश्लील बना दिया है। बहुत सारे लोग इसे प्रसारित कर रहे हैं, जिनमें मीडिया घराने भी शामिल हैं, जो सिर्फ सस्ती पत्रकारिता है। यदि आप नकली देखते हैं तो कृपया मदद करें और रिपोर्ट करें।

 
विज्ञापन

3 of 4
मालविका मोहनन - फोटो : insta
एक्ट्रेस मालविका मोहनन मशहूर कोरियोग्राफर केयू मोहनन की बेटी हैं, लेकिन स्टार किड होने के बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री में अपने काबिलियत के बल पर एक अलग पहचान बनाई है। मालविका ने साल 2013 में मॉलीवुड फिल्म 'पत्तम पोले' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था हालांकि उनके ये फिल्म सफल नहीं रही लेकिन साल 2017 में माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से उन्होंने लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली।
विज्ञापन

4 of 4
मालविका मोहनन - फोटो : instagram/malavikamohanan_
अगर बात वर्क फ्रंट की करें तो मालविका मोहनन धनुष की फिल्म 'मारन' में नजर आने वाली हैं। फिल्म मारन में मालविका मोहनन के अलावा मास्टर महेंद्रन, समुथिराकानी, स्मृति वेंकट और कृष्ण कुमार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें