फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा की अंडरवॉटर तस्वीर पर फराह खान ने किया था ये सवाल, यूजर्स ने दिया तपाक से जवाब

Sat, 27 Apr 2019 07:30 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora arjun kapoor
'छैया-छैया गर्ल' मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर संग रिलेशन को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी नई-नई तस्वीरों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका की एक अंडरवॉटर तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर जब कोरियोग्राफर फराह खान ने मलाइका से सवाल किया तो यूजर्स ने बिना देर किए फराह के इस सवाल का जवाब बेहिचक दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों मलाइका और अर्जुन मालदीव घूमने गए थे। मलाइका ने इस हॉलिडे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । इनमें से एक तस्वीर अंडरवॉटर है, जो खूब वायरल हो रही है। 






View this post on Instagram






 

The stillness. The calm...... it’s meditative #Indianocean#mermaid#mytime

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on Apr 25, 2019 at 9:31pm PDT

विज्ञापन

3 of 5
farah khan malaika arora
तस्वीर में अभिनेत्री पानी के अंदर बिकिनी में स्विमिंग कर रही हैं । तस्वीर पर कई लोगों के कमेंट्स भी आए थे। ऐसे में कोरियोग्राफर फराह खान भी इस पर कमेंट करने से नहीं चूकी थीं और उन्होंने ऐसा कमेंट किया था कि मलाइका ने उन्हें सरेआम गाली दे दी थी। मलाइका ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'The stillness. The calm...... it’s meditative' 






View this post on Instagram






 

Being happy is a choice .n I choose to be happy ..... also I think happiness looks good on me 🙃...... so keep ur opinions n ur negativity to urself n spare me ur crap #notinterested#toobusybeinghappy#notimefornegativity #tuesdaythoughts#43nhappy

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on Apr 9, 2019 at 1:50am PDT

4 of 5
malaika arora
फराह ने मलाइका की इस तस्वीर पर पूछा था कि, 'अब ये अंडरवॉटर तस्वीर । ये तस्वीर किसने क्लिक की है ।' मलाइका, फराह खान का सवाल देख जोर से हंसती हैं और रिप्लाई करती हैं, 'हाहाहाहाहाहा... कमीनी' । लेकिन, फराह खान के इस सवाल का जवाब यूजर्स दे रहे हैं। बता दें कि ये तस्वीरें तब की हैं जब मलाइका और अर्जुन साथ में मालदीव घूमने गए थे । 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora
एक यूजर ने फराह के इस सवाल पर जवाब दिया कि यह तस्वीर अर्जुन मलाइका कपूर ने क्लिक की है। ज्यादातर यूजर्स ने अर्जुन कपूर का ही नाम लिया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब फराह खान ने मलाइका की तस्वीरों पर इस तरह उनसे सवाल पूछा हो। इससे पहले भी मलाइका की तस्वीरों पर फराह ने उनसे सवाल पूछा था, 'कमीनी ये तस्वीरें कौन क्लिक कर रहा है?' उनके इस कमेंट पर रिप्लाई करते हुए मलाइका ने कहा था, 'कमीनी मैं वापस आकर बताऊंगी'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें