Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : Instagram
ऐसी चर्चा है कि मलाइका जल्द अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं। अर्जुन कपूर ने मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा पर बात करते हुए कहा था कि 'लोगों को सोचना समझना चाहिए कि हम कुछ नहीं छिपा रहे हैं। हम खुद सामने आकर अपने रिश्ते को बता चुके हैं। ऐसा हमने इसलिए किया क्योंकि हमें लगता है कि मीडिया ने हमारे रिश्ते को सम्मान, दया और ईमानदारी के जरिए समझा है, इसलिए हम मीडिया के व्यवहार से साफी सहज हैं।'