बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। भले ही दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर कबूल नहीं किया है, लेकिन दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। बात करें मलाइका अरोड़ा की तो वह बेहद अट्रैक्टिव होने के साथ-साथ अपने लुक पर काफी ध्यान भी देती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Malaika Arora
लेकिन कई बार उनका लुक कुछ यूजर्स के समझ से परे होता है फिर शुरू होता है सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने का सिलसिला। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मलाइका ने आज एक फोटो शेयर की। जिसके बाद यूजर्स उनके लुक के लिए उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
दरअसल लैक्मे फैशन वीक के लिए मलाइका ने मनोज अग्रवाल की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी लेकिन फैंस ने उनके लुक के लिए उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा- ''मछली जल की रानी है जीवन उसका पानी है...'' एक यूजर ने लिखा- मैडम आप दिन-ब-दिन और बूढ़ी होती जा रही हो...इस तरह के कपड़े मत पहना करो।
4 of 5
Malaika Arora
एक यूजर ने लिखा- 'उम्र हो गई है अब सत्संग जाया करो...' मलाइका की इस फोटो पर उन्हें तरह-तरह के कॉमेंट्स मिल रहे हैं। बता दें इससे पहले मलाइका ने लाल रंग के विग में फोटो शेयर की थी। इस फोटो पर भी उन्हें ट्रोल किया गया था। यूजर्स ने उन्हें गरीबों की लेडी गागा तक कह दिया था।
जहां एक तरफ मलाइका की अर्जुन के साथ लिंक-अप की खबरें आ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ अरबाज भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। अरबाज खान मॉडल जॉर्जिया के साथ रिलेशनशिप में हैं।