अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान अपने हॉट फिगर और अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा का विषय रहती हैं, लेकिन इन दिनों वह अपनी एक फोटो को लेकर विवादों में घिर गई हैं। बता दें, मलाइका ने अपने दोस्तों के साथ एक थैंक्सगिविग डिनर किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर को लेकर उनके कुछ फॉलोवर्स ने उन्हें जमकर खरी छोटी सुनाई।
विज्ञापन
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
मलाइका इस फोटो में अपनी दोस्त प्रीता सुखतंकर, डेलनाज दारुवाला और वाहिबिज मेहता के साथ हैं। थैंक्सगिविंग डिनर की फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है कि मेरे जीवन में प्यार, सभी रिश्तों और प्रभावों के लिए मैं आपकी बहुत आभारी हूं। धन्यावाद थैंक्सगिविंग, डिनर की मेज पर हमने टर्की, भुना हुआ याम और अन्य पारंपरिक थैंक्सगिविंग व्यंजनों का स्वाद लिया।
विज्ञापन
3 of 5
Malaika Arora
बता दें फोटों को लेकर ट्रोलर्स ने उन्हें कहा है कि वह भारतीय होकर अमेरिकियों के त्यौहारों को बढ़ावा दे रही हैं। एक ट्रोलर ने मलाइका के लिए लिखा है कि "सेलेबल्स सिर्फ अमेरिकियों से सब कुछ कॉपी करना चाहते हैं।" थैंक्सगिविंग का क्या मतलब है। वहीं मलाइका के कुछ फैन उनका पक्ष लेते नजर आए।
4 of 5
malaika arora
ट्रोलर्स ने लिखा है कि वह अब भारत में थैंक्सगिविंग मनाती हैं, भारत में वेस्टर्न कल्चर को फैलाना बंद करें। इतना ही नहीं ट्रोलर्स ने उन्हें अमेरिकी मानसिकता का गुलाम तक कह डाला। बता दें मलाइका हाल ही में वह अपने और अर्जुन कपूर के रिश्तों को लेकर चर्चा में आई थीं।
मलाइका का बॉलीवुड की एक बेहतरीन फैशन आइकन माना जाता है। वहीं कई फिल्मों में धमाकेदार आइटम नंबर कर चुकी हैं। साथ ही वह कई बड़े रियलिटी शो में बतौर जज भी नजर आई हैं।