फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सभी स्टार्स ने की थी लव मैरिज, कुछ ही साल में हुआ तलाक और करोड़ों में चुकानी पड़ी कीमत

Sat, 29 Feb 2020 12:01 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood - फोटो : social media
बॉलीवुड के कई सितारे लव मैरिज करने के बाद भी तलाक लेने पर मजबूर हो गए । हाल ही में खबर आई कि कोंकणा सेन और रणवीर शौरी ने तलाक की अर्जी दी है । ये कपल 3 साल से अलग रह रहा था । रणवीर शौरी ने साल 2014 में आई फिल्म 'तितली' के दौरान ही कोंकणा से अपने अलगाव की बात कबूली थी। कोंकणा और रणवीर की शादी साल 2010 में हुई थी। इन दोनों की शादी महज पांच साल ही चली जिसके बाद से दोनों अलग रहने लगे। कोंकणा और रणवीर की तरह बहुत से ऐसे स्टार रहे जिन्होंने तलाक ले लिया और ये तलाक उन्हें बहुत महंगे पड़े । दरअसल, अपनी पत्नियों को स्टार्स को जो एलिमनी देनी पड़ी, वो करोड़ों में थी । 
विज्ञापन

2 of 6
Arbaaz, Malaika and Amrita Arora - फोटो : file photo
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
दोनों की शादी 12 दिसंबर 1988 को हुई थी । दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है । साल 2017 में इनका तलाक हो गया था । एलिमनी के रूप में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज से 15 करोड़ रुपये की मांग की थी ।
विज्ञापन

3 of 6
Hrithik And Suzzane
ऋतिक रौशन और सुजैन खान 
ऋतिक रोशन और सुजैन खान के अलग होने की खबरों से हर कोई हैरान था । दोनों की शादी साल 2000 में हुई थी और 2014 में दोनों अलग हो गए थे । सुजैन खान ने एलिमनी के रूप में ऋतिक से 400 करोड़ रुपये मांगे थे, जिसके बाद 380 करोड़ रुपये सुजैन को मिले थे ।

4 of 6
Karishma Kapoor - फोटो : Twitter
करिश्मा कपूर और संजय कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी । इनका तलाक 2016 में हो गया था । खबरों के मुताबिक करिश्मा ने संजय से एलिमनी के रूप में 14 करोड़ रुपये मांगे थे । साथ ही हर महीने 10 लाख रुपये खर्च देने को कहा था ।
विज्ञापन

5 of 6
Saif And Amrita - फोटो : social media
सैफ अली खान और अमृता सिंह
अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाक में से एक है । दोनों ने साल 1991 में शादी की थी और 2004 में इनका तलाक हो गया था । अमृता ने सैफ से एलिमनी के रूप में 5 करोड़ रुपये मांगे थे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rhea pillai
संजय दत्त और रिया पिल्लै
अभिनेता संजय दत्त ने साल 1998 में रिया पिल्लै से शादी की थी और साल 2008 में इनका तलाक हो गया था । एलिमनी के रूप में संजय दत्त ने रिया को 8 करोड़ रुपये और एक लग्जरी कार दी थी ।
 

इस वजह से आसिम रियाज के साथ म्यूजिक वीडियो में आने को तैयार हुईं जैकलीन, खुद किया खुलासा


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें