फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका की टी शर्ट पर ये संदेश किसके लिए हैं, क्या अर्जुन को समझ आएगा इशारा!

Wed, 01 May 2019 01:39 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora - फोटो : amar ujala mumbai
मलाइका अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 8.4 मिलियन है, जो उनकी हर फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर आते ही वायरल कर देते हैं। मलाइका की कुछ नई फोटो भी सोशल मीडिया पर मंगलवार को खूब वाइरल हुईं। इस फोटो में वह गाड़ी से उतरकर जिम की ओर नहीं बल्कि योगा क्लासेज़ के लिए जा रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Malaika Arora - फोटो : amar ujala mumbai
मलाइका हमेशा ही अपने जिम लुक को भी परफेक्ट रखने की कोशिश रखती हैं। लेकिन इन योगा क्लासेज़ के लिए वह कैजुअल अवतार में एक सफेद रंग की टी शर्ट के साथ योगा पैंट्स पहने नज़र आ रही हैं। आजकल यह योगा पैंट्स वाला लुक काफी प्रचलित है, जिन्हें प्रचलित करने का श्रेय मलाइका जैसी अदाकाराओं को ही जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Malaika Arora - फोटो : amar ujala mumbai
योगा क्लासेज से निकलती मलाइका की टी शर्ट पर पर एक खास संदेश है। इस वन शोल्डर डाउन व्हाइट टी शर्ट पर लिखा है, लव। वहीं लव की बात करें तो जबसे अर्जुन ने शादी न करने का बयान दिया है तबसे ही अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरों पर विराम लग गया है। 

4 of 5
Malaika Arora - फोटो : amar ujala mumbai
आखरी बार फिल्म पटाखा के 'हैलो हैलो' गाने में नजर आने के बाद अभी तक मलाइका के किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबरें नहीं आईं हैं। अर्जुन इन दिनों आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में बिजी हैं, जिसके बाद वह परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म संदीप और पिंकी फरार में काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
India's Most Wanted - फोटो : amar ujala mumbai
इसके अलावा अर्जुन 24 मई को रिलीज़ होने वाली इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड में भी अहम किरदार में नज़र आएंगे। मंगलवार को ही इस फिल्म का एक नया पोस्टर भी लॉन्च किया गया है, जिसमे ट्रेलर की रिलीज़ डेट 2 मई बताई गई है। इस पोस्टर को शेयर कर अर्जुन ने लिखा," एक बेखौफ और स्वार्थरहित हीरो जो देश की सेवा करना चाहता है, ऐसे किरदार को निभाने के बाद मैं बहुत खुश हूं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें