फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क से लौटते ही शुरू हुई मलाइका की फिटनेस क्लास, फैंस को देख नहीं रहा खुशी का ठिकाना

Thu, 11 Jul 2019 01:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Malaika Arora - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
न्यूयॉर्क में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग छुट्टियां मनाकर लौट चुकीं मलाइका अरोड़ा इन दिनों बेहद खुश हैं। आजकल हर तस्वीर में इनका चेहरा चहकता नजर आता है, मानों दुनिया भर के सामने एक दूसरे के प्रति प्यार का इजहार कर कंधों से बहुत बड़ा बोझ उतार चुकी हों।
विज्ञापन

2 of 6
Malaika Arora - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वापिस आते ही मलाइका अपने वही पुराने रुटीन पर लग गई हैं। जिम, योगा, सलून। यानी फिर मलाइका की फिट और स्टाइलिश रहने की दिनचर्या शुरू हो गई है। हाल ही में अमर उजाला के पास आई इन तस्वीरों में मलाइका जिम से ही निकलती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Malaika Arora - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हाथ में वही हरे रंग की बॉटल, आंखो पर काला चश्मा, सफेद टॉप और नीचे जिम लेगिंग में मलाइका हर बार की तरह स्टाइलिश लग रही हैं। चेहरे पर मुस्कुराहट उनकी खुशी भी जाहिर कर रही है। 

4 of 6
Malaika Arora - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बाहर निकलते वक्त ही मलाइका को उनके फैंस ने रोक लिया। ये फैंस दो स्कूल जाती छोटी बच्चियां हैं। इनको देख मलाइका की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। मानों अरसों बाद कोई मलाइका का ऑटोग्राफ लेने आया हो। 
विज्ञापन

5 of 6
Malaika Arora - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सेल्फी की आदत डाल चुके हैं लोग, पर ये तो छोटे बच्चे हैं। इनको ऑटोग्राफ देते हुए मलाइका दिल बाग बाग हो गया मालूम होता है। चैन से फिर मलाइका इन दोनों लड़कियों को ऑटोग्राफ देते हुए भी नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : instagram
मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बात करें तो हाल ही में आई फ्लॉप फिल्म इन्डियाज मोस्ट वॉन्टड के बाद वो 'संदीप और पिंकी फरार' में परिणीति चोपड़ा के साथ और पानीपत में संजय दत्त के साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें