फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा की बहन ही नहीं ये पांच अभिनेत्रियां भी बॉलीवुड में फ्लॉप, बड़ी बहनें आज भी हैं हिट

Fri, 31 Jan 2020 02:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Malaika, Amrita, Tanishaa and Kajol - फोटो : file photo
सिनेमाजगत से दूर अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। अमृता ने 2002 में 'कितने दूर कितने पास' फिल्म से फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। कई फिल्मों के बाद भी उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। अमृता आखिरी बार 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां' में नजर आई थी। जिसके बाद से उन्होंने बॉलीवुड को गुडबॉय कह दिया। शादी के बाद अमृता अक्सर किसी न किसी पार्टी में अपनी बड़ी बहन मलाइका अरोड़ा के साथ स्पॉट हो जाती हैं। जहां एक ओर मलाइका बॉलीवुड में 90 के दशक से जगह बनाए हुए हैं तो वहीं उनके मुकाबले अमृता का नाम फ्लॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अमृता का 31 जनवरी को जन्मदिन है। जानिए ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी बड़ी बहन तो हिट हैं लेकिन छोटी बहन फ्लॉप हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Shilpa Shetty and Shamita ShettyShilpa Shetty and Shamita Shetty - फोटो : file photo
अभिनय के अलावा अपने फिगर से पहचान रखने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का फिल्मी करियर हमेशा सातवें आसमान पर रहा। उन्होंने शाहरुख से लेकर सलमान खान तक के साथ एक से एक हिट फिल्म दी हैं। यहां तक कि सबसे ज्यादा हिट फिल्म उन्होंने अक्षय कुमार के साथ दी। वहीं उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुईं।  
विज्ञापन

3 of 6
Twinkle and Rinke Khanna - फोटो : file photo
फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना की खूबसूरती के लोग आज भी दीवाने हैं। ट्विंकल ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है। उनकी छोटी बहन रिंकी खन्ना को तो लोग पहचानते भी नहीं है। रिंकी कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। फिलहाल रिंकी लाइमलाइट से दूर हैं और गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।  

4 of 6
Tanishaa Mukerji, Tanuja and Kajol - फोटो : file photo
तनुजा की बड़ी बेटी काजोल (Kajol) ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। काजोल ने 'कुछ कुछ होता है', 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'कभी खुशी कभी गम' और 'माइ नेम इज खान' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन सभी फिल्मों में काजोल ने साबित कर दिया अभिनय के मामले में उनका कोई तोड़ नहीं है। खास बात है कि जहां काजोल का नाम आज हिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है तो वहीं उनकी छोटी बहन तनीषा (Tanisha) फ्लॉप रहीं। तनीषा ने कई फिल्में की लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रहीं। 
विज्ञापन

5 of 6
simple and dimple kapadia - फोटो : file photo
डिंपल कपाड़िया ने पहली फिल्म 'बॉबी' से ही कमाल कर दिया था। उनका करियर बढ़िया रहा। यहां तक की अब भी वह फिल्में कर रही हैं। उनकी बहन सिंपल कपाड़िया ने 'अनुरोध' से करियर शुरु किया हालांकि सफलता नहीं मिली। सिंपल कपाड़िया का देहांत 10 नवंबर, 2009 को हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shilpa Shirodkar and Namrata Shirodkar - फोटो : file photo
इस लिस्ट में शिल्पा शिरोडकर और नम्रता शिरोडकर का नाम भी शामिल है। शिल्पा नम्रता की बड़ी बहन हैं। इन दोनों ही बहनों ने सिनेमाजगत में हाथ आजमाया लेकिन नम्रता के मुकाबले शिल्पा हिट रहीं। नम्रता ने महज छह साल तक फिल्मों में काम किया जिसके बाद सिनेमाजगत को अलविदा कह दिया। शिल्पा ने 21 साल तक बॉलीवुड में काम किया जिसके बाद टीवी का रुख किया। शिल्पा कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं जिसमें 'एक मुट्टी आसमान', 'सिलसिला प्यार का' और 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' शामिल है। 

CAA के खिलाफ उर्मिला मातोंडकर का बड़ा बयान, बोलीं- 'ये कानून गरीबों और मुस्लिमों के विरोधी है'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें