फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया शादी का गाना, अर्जुन कपूर संग हो रही है खूब चर्चा

Fri, 11 Jan 2019 04:40 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora and arjun kapoor - फोटो : twitter
बॉलीवुड की 'छय्या-छय्या गर्ल' मलाइका अरोड़ा बीते कई समय से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर को लेकर बॉलीवुड में गॉसिप का दौर अभी भी जारी है। लेकिन दोनों ने अभी-तक अपने रिश्ते पर खुलकर नहीं बोला है। गौरतलब है कि मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर  शादी का एक वीडियो सॉन्ग शेयर किया है। जिसमें वह खुद अभिनय करती दिख रही हैं.. 
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora arjun kapoor
मलाइका ने जो वीडियो एलबम शेयर किया है वह 90 के दशक का एक हिट सॉन्ग है। 'गुड़ नाल इश्क मीठा'  वीडियो एलबम उस जमाने में बहुत हिट साबित हुई थी। इस एलबम में खुद मलाइका ने लीड किरदार निभाया है। एलबम शेयर कर मलाइका ने लिखा ' थ्रोबैक थर्सडे, मेरी पहली वीडियो, यह बहुत अच्छा गाना है।' बता दें कि ये सॉन्ग बैली सागू और मल्कित सिंह का है। 
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora arjun kapoor
इधर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की बढ़ती नजदीकियां सलमान के परिवार को लगातार खटक रही हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान खान ने बोनी कपूर की दो बड़ी बजट फिल्मों को करने से इंकार कर दिया है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान ने उनकी घर की एंट्री पर भी बैन लगा दिया।

4 of 5
salman khan
आईबीटी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने यह फैसला मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की वजह से लिया था। दरअसल, अर्जुन कपूर पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं। वहीं अब मलाइका से बढ़ती नजदीकियां सलमान को रास नहीं आ रहीं। ऐसे में सलमान खान का यह कदम कहीं न कहीं उनके गुस्से को जरूर बयां कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan boney kapoor - फोटो : twitter
रिपोर्टस की मानें तो सलमान ने फिल्ममेकर से अर्जुन को फिल्म में कास्ट न करने को कहा था। इसके बाद अर्जुन ने सलमान को यह कहकर मनाया कि वह अब कुछ ऐसा नहीं करेंगे जिससे उन्हें या फिर उनके परिवार को तकलीफ हो। वहीं अब ऐसा लग रहा है अर्जुन और मलाइका की नजदीकियों ने एक बार फिर से बॉलीवुड के दबंग खान को परेशान करना शुरू कर दिया है जिसकी वजह से सलमान ने बोनी कपूर के घर में एंट्री को बैन करने का फैसला किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें