फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: 'मैं गिरी, फिर उठी, आहत हुई, लेकिन जिंदा हूं', मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Sun, 22 Jun 2025 09:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malaika Arora Shares Cryptic Post: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने आज रविवार को एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे आत्मविश्वासी महिलाओं के बारे में जिक्र करती नजर आई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा ने शेयर कीं ये तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वे अक्सर अपने स्टाइलिश लुक शेयर करती हैं। आज रविवार को उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। यूं तो उन्होंने हफ्तेभर के अपनी फोटोज शेयर की हैं, मगर इसी में एक पोस्टर उन्होंने ऐसा शेयर किया है, जिसने ध्यान आकर्षित किया है।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा ने शेयर कीं ये तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
दोस्तों के साथ बिताए खूबसूरत पल
मलाइका अरोड़ा ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। वे अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती दिख रही हैं। अपना पसंदीदा खाना एंजॉय कर रही हैं। कुछ फोटोज में उनके बेटे अरहान भी हैं। मगर, इन्हीं फोटोज में एक पोस्ट है, जिसमें मजबूत महिलाओं को लेकर एक कोट लिखा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा ने शेयर कीं ये तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
क्रिप्टिक पोस्ट में कही दिल की बात
साझा किए गए पोस्ट के साथ मलाइका ने लिखा है, 'क्या मजेदार वीक रहा। शुक्रगुजार हूं'। इसके अलावा उन्होंने जो एक पोस्टर शेयर किया है, उस पर लिखा है, 'मैं गिरती हूं, उठती हूं, गलतियां करती हूं, जीती हूं, सीखती हूं, मैं आहत हुई, लेकिन मैं जिंदा हूं। मैं इंसान हूं, मैं परफेक्ट नहीं हूं, लेकिन मैं आभारी हूं। मुझे भरोसा है, मुझे विश्वास है। मैं एक पैर दूसरे के आगे रखना जारी रखूंगी, क्योंकि मजबूत महिलाएं यही करती हैं'।

4 of 5
मलाइका अरोड़ा ने शेयर कीं ये तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
कई साल अर्जुन कपूर को किया डेट
बता दें कि अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को डेट किया। दोनों का अफेयर इंडस्ट्री में खूब चर्चा में रहा। उम्र के अच्छे-खासे फासले के बावजूद दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग रही। हालांकि, दोनों का अब ब्रेकअप हो चुका है और दोनों अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
नेटिजन्स ने की तारीफ
मलाइका के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं और वे अभिनेत्री का हौसला बढ़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'फिटनेस से लेकर जिंदगी के प्रति नजरिए तक आप हर मामले में प्रेरित करती हो'। एक यूजर ने लिखा, 'आप सबसे जुदा हो। बहुत मजबूत। हमेशा ऐसी बनी रहिए'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें