फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: तस्वीरों में देखिए मलाइका अरोड़ा के आलीशान घर की झलक, बेहद खूबसूरत है अभिनेत्री की ये पसंदीदा जगह

Thu, 12 May 2022 12:22 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका अरोड़ा इन दिनों सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा लंबे समय से पर्दे से नदारद हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। करियर की शुरुआत, प्यार, शादी और फिर तलाक मलाइका की जिंदगी कुछ ऐसी रही है। इन दिनों वह बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में हैं। मलाइका, अर्जुन कपूर के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड़ करती रहती हैं। हाल ही में फिटनेस क्वीन ने सोशल मीडिया अपनी कोई हॉट फोटो नहीं बल्कि अपने आशियाने की तस्वीरें अपलोड की हैं। इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने अपार्टमेंट के अंदर की तस्वीर अपलोड की है। इस तस्वीर में वह अपने घर के अंदर लिविंग रूम में फोन स्क्रॉल करती और चिल करती नजर आ रही हैं। इस फोटो में दिख रहा है कि उन्होंने अपने घर को फूलों और मोमबत्ती सजा रखा है। इसके अलावा मैचिंग सोफे के साथ कुशन भी रखा हुआ है। इस तस्वीर को उन्होंने कैप्शन दिया- माई हैप्पी प्लेस...यह देखना आसान है क्यों।
विज्ञापन

3 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta
मलाइका को अपने घर का यह कोना काफी ज्यादा पसंद है, शायद इसीलिए अभिनेत्री अक्सर अपने घर के इस हिस्से की तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करती रहती हैं। पिछले साल अप्रैल में मलाइका अरोड़ा ने अपने घर के इस कोने की एक झलक शेयर की थी और उन्होंने लिखा था- तैयार हो जाओ और वर्क फ्रॉम होम के लिए। 
विज्ञापन

4 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा आखिरी बार एक डांस रियलिटी शो में टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ जज के रूप में नजर आई थीं। उनको अपने बेस्ट डांस और फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। मलाइका अरोड़ा अपने डांसिंग नंबर चल छैंया छैंया, मुन्नी बदनाम और अनारकली डिस्को चली आदि के लिए भी मशहूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें