फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में ऐसे वक्त बिता रही हैं मलाइका अरोड़ा, कहा- 'इस पागल समय में..'

Sat, 09 May 2020 03:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अन्य सितारों की तरह लॉकडाउन की वजह से घर में समय बिता रही हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने फैंस जुड़े रहने के लिए वीडियो-तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। इतना ही नहीं लॉकडाउन में मलाइका अरोड़ा ये भी बताती रहती हैं कि लॉकडाउन के बीच घर में उनका समय कैसे कट रहा है।     
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मलाइका हंसती हुई दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन भी दिया है। मलाइका आरोड़ा ने अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'इस पागल समय में अपने मानसिक स्वास्थ्य को ढूंढे'। 
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा की इस तस्वीर पर उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अपनी पुरानी यादों को इंस्टाग्राम पर साझा किया था। उन्होंने अपने परिवार की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में वह अपने माता-पिता और बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आ रही थीं। तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने बेहद खास कैप्शन भी लिखा था। 
 

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा ने परिवार की तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, '50 दिन और गिनती चालू है... आप लोगों को याद कर रही हूं।' फैंस के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने भी उनकी तस्वीर को काफी पसंद किया था। मलाइका की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने भी उनकी इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अमृता ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि वह भी मलाइका को काफी याद कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा मलाइका आरोड़ा की एक और तस्वीर ने हाल ही में खूब सर्खियां बटोरी थी। तस्वीर में मलाइका बेटे अरहान खान के साथ नजर आ रही थीं। मलाइका और अरहान खान की ये थ्रोबैक तस्वीर थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए मलाइका अरोड़ा ने खास कैप्शन भी दिया था जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी। 

पढ़ें: खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा छोड़ स्टोव का इस्तेमाल कर रहे हैं धर्मेंद्र, बताई ये असली वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें