पूर्व सुपर मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिल्मों में अपने बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती हैं। उन पर फिल्माए गए कई आइटम सॉन्ग जैसे मुन्नी बदनाम हुई, काल-धमाल, छैया-छैया आज भी सुपरहिट है। मलाइका ने फिल्मों में भले ही एक्टिंग का दम ना दिखाया हो, लेकिन अपनी खूबसूरती से उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। मलाइका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में मलाइका ने अपनी नो मेक-अप वाली एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।