फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 की उम्र में मलाइका ने शुरू किया था करियर, अपने स्ट्रगल के बारे में बोलीं- 'ऑडिशन में मुझे...'

Thu, 20 Feb 2020 10:56 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora - फोटो : insatgram
मलाइका अरोड़ा भले ही किसी फिल्म में ना नजर आती हों लेकिन उनके पास काम की कमी नहीं है । फोटोशूट, मॉडलिंग और रियलिटी शो में मलाइका नजर आती रहती हैं । साथ ही मलाइका अपनी फिटनेस और डांस मूव्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं । हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने बताया कि जब वो बॉलीवुड में आई थीं तो उनके लिए भी ये सफर आसान नहीं था। 
विज्ञापन

2 of 5
Malaika Arora - फोटो : Instagram
मलाइका को आसानी से नाम और पैसा नहीं मिला । उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। ऑडिशन में उन्हें कई बार रिजेक्ट किया गया । मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं अपनी मां के साथ ऑडिशन देने जाया करती थी । मुझे बहुत बार रिजेक्ट किया गया लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी ।'
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora - फोटो : social media
'मैं लगातार कोशिश करती रही । जब मैंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी तब मैं 17 साल की थी । वहीं  से चीजें शुरू हुईं और और मैं इस मुकाम पर हूं कि एक शो जज कर रही हूं । ये सब बिल्कुल भी आसान नहीं रहा । जब मैं 15-16 साल की थी तो मुझे नहीं पता था कि मुझे क्या चाहिए, लेकिन आज जो बच्चे आते हैं वो बहुत क्लियर होते हैं कि उन्हें क्या चाहिए ।'

 

4 of 5
malaika arora - फोटो : social media
'आज से 20 पहले मैं टैरेंस लुईस से मिली और मैंने उनकी डांस एकेडमी में डांस सीखा और आज मैं उनके साथ शो जज कर रही हूं ।' बता दें कि मलाइका अरोड़ा टैरेंस लुईस और गीता कपूर संग एक डांस शो जज करने वाली हैं । शो का नाम है इंडियाज बेस्ट डांसर्स । यह शो 29 फरवरी से शुरू होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora - फोटो : social media
मलाइका ने इससे पहले भी अपने करियर को लेकर बात की थी । उन्होंने कहा था, 'मलाइका अरोड़ा ने कहा कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें डार्क स्किन कैटेगरी में रखा जाता था और उस वक्त इस चीज को लेकर पक्षपाती रवैया अपनाया जाता था। लोग डार्क स्किन और फेयर स्किन के बीच भेदभाव करते थे।' मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत एक वीडियो जॉकी के तौर पर की थी । इसके बाद वो कई डांस वीडियोज और फिल्मों में नजर आईं।

'बिग बॉस 13' खत्म होते ही पहली बार ब्रेकअप पर बोलीं आरती सिंह, 'अकेले पुरुष जिम्मेदार नहीं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें