मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका ने कहा, "अब प्रेग्नेंसी और उसके बाद की पूरी अवधारणा बदल गई है, लेकिन उस समय, यह काफी अलग था। मैंने कहा, 'मैं इसे परेशान नहीं करने दूंगी, मैं इसे रुकने नहीं दूंगी, जो मैं करना चाहती हूं'। मैंने अपनी गर्भावस्था के दौरान काम किया। मैं एमटीवी पर थी, मैंने शो किए, मैंने यह सब किया। मुझे लगता है कि जब मैं गर्भवती थी तब मैंने सबसे ज्यादा ट्रैवल किया था।"