फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेटिंग के सवाल पर मलाइका अरोड़ा खान ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैंने अपने रिश्ते को शादी...'

Fri, 21 Sep 2018 01:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malika
बॉलीवुड में स्टार्स के बीच अफेयर की चर्चा आम बात रही है। लंबे समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की अफवाहें उड़ रही है। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर को अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान के तलाक का जिम्मेदार भी बताया गया। बीते दिनों दोनों एक फैशन शो में साथ नजर आए, उसके बाद ऐसा कहा जाने लगा कि दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफीशियल कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Malaika Arora
आमतौर पर अपने रिश्ते को लेकर चुप रहने वाली मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर से अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। मलाइका हाल ही में अनीता श्रॉफ अदजानिया के टॉक शो पर गई थीं, जहां उनसे डेटिंग पर सवाल पूछा गया। इस पर जवाब देते हुए मलाइका ने कहा, ‘मैं तो डेटिंग के कॉन्सेप्ट को जानती ही नहीं हूं। मुझे यह सब समझ में ही नहीं आता है।’
विज्ञापन

3 of 5
arbaz khan and malaika arora
मलाइका ने आगे कहा- 'मैंने अपनी जिंदगी में सबसे पहले जिस इंसान को डेट किया, उससे ही शादी की। इसके अलावा मैंने किसी को डेट नहीं किया है। अब मलाइका के इस बयान से तो साफ है कि वो अर्जुन तो क्या किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं।

4 of 5
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
बता दें मलाइका और अरबाज 1993 में 'मिस्टर कॉफी' के ऐड शूट के लिए मिले थे इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। दोनों कुछ एल्बम में भी साथ नजर आए। 5 साल डेटिंग के बाद 1998 में शादी कर ली और शादी के 20 साल बाद कपल ने 2017 में तलाक ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arbaaz khan
बात करें अरबाज की तो वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। अरबाज खान के बारे में खबर है कि वे इस समय जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। पिछले काफी समय से अरबाज को रेस्तरां और पार्टीज इंजॉय करते देखा गया है। हाल ही में गणेश पूजा के मौके पर अरबाज, जॉर्जिया का हाथ थामे नजर आए थे। अब 51 साल के अरबाज फिर से शादी करने का प्लान बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें