फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे अरहान की गर्लफ्रेंड को धमकाती हैं मलाइका, इस सवाल पर एक्ट्रेस बोलीं- 'वो घर आती हैं तो मैं...'

Wed, 13 Mar 2019 09:25 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
malaika arora
मलाइका अरोड़ा बढ़ती उम्र के साथ और जवां होती जा रही हैं । यही वजह है कि अर्जुन कपूर भी उन पर दिल हार बैठे हैं । दोनों की केमिस्ट्री रियल लाइफ में दिखती है । ये कपल अपने अफेयर और शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहा है । खबरों की मानें तो मलाइका के बेटे अरहान भी अपनी मां के रिलेशन से खुश हैं । 
विज्ञापन

2 of 6
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo
इस बात का खुलासा हाल ही में अरहान ने एक इंटरव्यू में किया था । 16 साल के अरहान ने कहा था कि उन्हें अपनी मां को खुश देखना अच्छा लगता है । वहीं एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने भी अपने बेटे की गर्लफ्रेंड के बारे में बात की । मलाइका से पूछा गया, 'क्या आप अपने बेटे अरहान की गर्लफ्रेंड को धमकाती हैं ।'
विज्ञापन

3 of 6
malaika arora
इस पर मलाइका हंसती हैं और फिर कहती हैं, 'मेरे आस-पास के लोग भी मुझसे यही कहते हैं । लेकिन मैं बहुत कूल मॉम हूं । मुझसे लोग कहते हैं- बेचारी वो लड़कियां... । जबकि मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता । वो घर आती हैं । मुझसे मिलती हैं । हम सब साथ में मस्ती करते हैं ।'

4 of 6
malaika arora
मलाइका ने ये भी कहा कि अरहान भी बहुत कूल बेटा है । वो कभी मुझसे कुछ नहीं पूछता । वो कहती हैं, 'वो ऐसा बेटा नहीं है जो किसी भी तरह से अजीब महसूस करता हो । उसे पता है कि मैं उसके लिए क्या मायने रखती हूं । मुझे उसपर गर्व है । मैंने उसे कभी ये बोलते नहीं सुना- ये सब क्या है.. क्यों है... । जो उसके मन में होता है वो बोल देता है ।'
विज्ञापन

5 of 6
malaika arora
बता दें कि इसी इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ दूसरी शादी को लेकर भी बात की थी । खबर थी कि मलाइका, अर्जुन के साथ अप्रैल में चर्च में शादी करेंगी । इस पर मलाइका ने कहा, 'ये सब मीडिया की अपनी बनाई हुई बातें हैं ।' वहीं अब ये भी खबर आ रही है कि मलाइका और अर्जुन अप्रैल में प्राइवेट वेडिंग कर सकते हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Arjun Kapoor Malaika Arora - फोटो : instagram
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अपनी शादी को बेहद निजी रखना चाहते हैं जिसमें केवल करीबी लोग ही शामिल होंगे। अर्जुन और मलाइका ने अपनी टीम को बता दिया है कि शादी के डेट करीब वे फ्री रहें। यही नहीं दोनों ने अपने मेकअप और हेयर आर्टिस्ट को हिदायत दी है कि वे शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से शेयर ना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें