अर्जुन कपूर ने बुधवार को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अर्जुन को बर्थडे विश किया। जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में अर्जुन के रिश्तेदारों के साथ ही इंडस्ट्री के बाकी दोस्त भी शामिल रहे। लेकिन इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को जिस अंदाज में विश किया उसे देखकर लग रहा है अब दोनों अपने रिश्ते को सावर्जनिक कर दिया है।