फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने कंफर्म किया रिलेशन, इस तरह कही दिल की बात

Thu, 27 Jun 2019 12:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor, Malaika Arora - फोटो : instagram
अर्जुन कपूर ने बुधवार को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अर्जुन को बर्थडे विश किया। जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में अर्जुन के रिश्तेदारों के साथ ही इंडस्ट्री के बाकी दोस्त भी शामिल रहे। लेकिन इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को जिस अंदाज में विश किया उसे देखकर लग रहा है अब दोनों अपने रिश्ते को सावर्जनिक कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Arjun Kapoor, Malaika Arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में दोनों एक्टर एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं मलाइका ने अर्जुन के कंधे पर सिर को टिका रखा है।
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora arjun kapoor - फोटो : social media
इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने अर्जुन को खास अंदाज में विश भी किया है। मलाइका ने लिखा- मेरे क्रेजी, फनी और अमेजिंग अर्जुन कपूर को हैप्पी बर्थ डे। प्यार और हमेशा खुश रहो।

4 of 5
malaika arora
इस तस्वीर को शेयर करने के बाद अब माना जा रहा है कि दोनों ने फाइनली अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अर्जुन के साथ कोई तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika and Arjun - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आपको बता दें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बर्थ डे मनाने के लिए न्यूयॉर्क गए हुए हैं। न्यूयॉर्क जाते समय दोनों एक साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे। मलाइका काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें