सिनेमा जगत में रोज कुछ न कुछ नया होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में सितारे सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस से जुड़े रहते हैं। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए बताते हैं आपको आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
विज्ञापन
2 of 11
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : Instagram
रकुल प्रीत सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी फिल्म कठपुतली को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। रकुल ने आज अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने ऑफ शोल्डर टॉप पहना हुआ है। इस लुक में वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।
विज्ञापन
3 of 11
तारा सुतारिया
- फोटो : Instagram
तारा सुतारिया
तारा सुतारिया भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। तारा ने हाल ही में ब्लैक एंड व्हाइट कलर के लहंगे में अपनी तस्वीरें साझा की है। इन फोटोज में तारा का अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
4 of 11
मौनी रॉय
- फोटो : Instagram
मौनी रॉय
मौनी रॉय अपने लुक्स के चलते आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में मौनी ने ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर बॉडी हगिंग गाउन में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में मौनी की कातिलाना अदाओं पर फैंस भी फिदा हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 11
बिपाशा बसु
- फोटो : insta
बिपाशा बसु
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। आज अभिनेत्री ने अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान बिपाशा ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई है और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
6 of 11
मीरा राजपूत
- फोटो : Instagram
मीरा राजपूत
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। मीरा ने हाल में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं जिस पर गोल्ड कलर से कढ़ाई हो रखी है। अपने इस लुक में मीरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
7 of 11
कटरीना कैफ
- फोटो : Instagram
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके सी फेसिंग अपार्टमेंट की झलक भी दिखाई है। इस क्रीम कलर के कैजुअल आउटफिट में हैं, वह काफी क्यूट लग रही हैं और अपना संडे एंजॉय कर रही हैं।
8 of 11
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स के चलते अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने व्हाइट कलर के लहंगे में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस भी मलाइका की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
9 of 11
अवनीत कौर
- फोटो : Instagram
अवनीत कौर
अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। आज अभिनेत्री ने ऑरेंज कलर की ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह टेबल के ऊपर बैठकर कातिलाना पेज देती हुई नजर आ रही हैं।
10 of 11
रुबीना दिलैक
- फोटो : Instagram
रुबीना दिलैक
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ फोटो शेयर कर उन्हें शुक्रिया कहा है। इस तस्वीर में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं।
अनुष्का सेन
सोशल मीडिया सेंसेशन अनुष्का सेन भी अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपनी कई सारी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ब्राउन और गोल्डन शिमरी कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं।