फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने शॉर्ट ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट, देखते ही फैंस ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

Wed, 03 Feb 2021 04:21 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस अंदाज और बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। हर बार यह एक्ट्रेस ऐसे लुक में दिखती है कि फैंस दिल दे बैठते हैं। इस बार भी उनका शॉर्ट ड्रेस लुक कुछ ऐसा ही असर दिखा रहा है। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसी तस्वीरों को शेयर किया है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हैं। आए दिन वह अपने फिटनेस फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस बार मलाइका ने एक हॉट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
इस फोटोशूट में मलाइका सफेद शर्ट पहने सोफे पर बैठी दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने सफेद शर्ट के साथ मैचिंग सफेद रंग के बूट्स पहने हैं। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तीन फोटोज साझा की हैं। पहली फोटो में वह बाईं ओर देख रही हैं तो दूसरी फोटो में दाईं ओर देखती नजर आ रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में वह नीचे की ओर देख रही हैं। मलाइका का यह बोल्ड अंदाज उनके फैंस को हमेशा ही प्रभावित करता है।
 

4 of 5
मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करीना कपूर - फोटो : Instagram
बता दें कि मलाइका की यह तस्वीरें उनकी बहन अमृता अरोड़ा के जन्मदिन की हैं। खास बात है कि उनका यह फोटोशूट बहन अमृता ने ही किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने 31 जनवरी को अपना 43वां जन्मदिन अपनी बहन मलाइका अरोड़ा और खास दोस्त करीना कपूर खान के साथ मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : instagram
बात मलाइका की निजी जिंदगी की करें तो अभिनेत्री अक्सर अपने ब्वायफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ स्पॉट की जाती हैं। दोनों ही काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं। मलाइका और अर्जुन के फैंस को दोनों की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था कि वह जल्द ही ब्यूटी, हेअर, और हेल्थ पर शो होस्ट करेंगी। ये प्री-रिकॉर्डड सेशंस होंगे और दर्शक फैशन से संबंधित अपने प्रश्न पूछ सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें