फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखकर भड़के सितारे, कपिल शर्मा बोले- शराब से ही कोरोनो को मारेंगे ये

Tue, 05 May 2020 04:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के तीसरे चरण में देश में भी कुछ चुनिंदा जगहों पर शराब की दुकानें खुलीं, लेकिन यहां उमड़ी भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं। सभी नियम तार-तार हो गए। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को कई स्थानों पर बल प्रयोग करना पड़ा। स्थिति खराब होती देख कुछ घंटों बाद ही कई दुकानों को बंद कराना पड़ा। शराब की ब्रिकी के लिए ऐसी भगदड़ देखकर कई सेलेब्स नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इस फैसले की गलत बताते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'मुझे समझ नहीं आता ऐसी क्या जल्दी थी जो शराब की दुकान खोली गयी और ये कोई जरूरत का सामान भी नहीं  ये बहुत ही खराब आइडिया है। इससे घरेलू हिंसा, बच्चों के प्रति हिंसा और माहौल ही खराब होगा।'
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma - फोटो : Social Media
कॉमेडियन कपिल शर्मा भी शराब के लिए लोगों की ऐसी मारामारी पर गुस्सा जताया। उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी में लिखा, यह लो सोशल डिस्टेंसिंग की ऐसी की तैसी। बेवकूफ लोग। शराब से ही कोरोनो को मारेंगे ये।'

4 of 5
Karan Wahi - फोटो : social media
अभिनेता करण वाही ने ट्वीट किया, 'सरकार से अनुरोध है कि कृपया इन शराब की दुकानों को बंद करें क्योंकि यह लोगों के लिए वास्तविक रूप से खतरनाक है और विशेष रूप से उनकी निगरानी करने वाली पुलिस के लिए है। अगर जरूरत पड़ी तो होम डिलीवरी की सेवाएं शुरू की जा सकती हैं लेकिन यह वास्तव में बुरा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शराब की दुकान पर नहीं किया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि देश में कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन 3.0 सोमवार से लागू हो गया। इस बीच गृह मंत्रायल ने देश के कई शहरों में शराब की बिक्री की इजाजत दी गई है। साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी हिदायत दी थी लेकिन पहले ही दिन देश के तमाम शराब के ठेके पर इसकी जमकर धज्जियां उठाई गईं। लेकिन कई इलाकों में तो भगदड़ तक मच गई।

ससुर की याद में ऋषि कपूर के दामाद ने लिखी ये भावुक पोस्ट, बोले- मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझता हूं कि...

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें