इंडियाज गॉट टैलेंट
सर्वेश बताते हैं कि यशी से उनकी मुलाकात तीन साल पहले इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन - 6 के ऑडिशन में हुई थी। उस वक्त दोनों का सेलेक्शन नहीं हुआ था। इसके बाद शहर आकर यशी सर्वेश से डांस सीखने लगी और सीजन आठ में इस गुरु-शिष्य की जोड़ी ने लोगों को अपने हुनर से आश्चर्यचकित कर दिया। अपने कंटेपररी स्टाइल डांसिंग से मंच पर वह लोगों की खूब तारीफ बटोर रहे हैं।