फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर संग शादी की अफवाहों पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, बोलीं- 'मैं बस इन्जॉय कर रही हूं'

Tue, 13 Nov 2018 08:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora arjun kapoor
बॉलीवुड में चारों ओर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर बातें बनती ही जा रही है। पिछले कुछे दिन पहले मिलान एयरपोर्ट पर दोनों को हाथों में हाथ डाले देखा गया था जिसके बाद से दोनों की शादी के कयास लगाए जाने लगे। ऐसे में अब तक चुप्पी साधे बैठी हुईं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का इन अफवाहों पर गुस्सा फूटा है...आइए जानते हैं अर्जुन संग शादी को लेकर उन्होंने क्या कहा...
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora
मलाइका ने शादी की दिन ब दिन फैलती अफवाह पर कहा 'मैंने कभी पर्सनल सवालों का जवाब नहीं दिया है, इसलिए नहीं कि मुझे शर्म आती है या फिर मैं जवाब नहीं दे सकती, दरअसल मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसे सवालों का जवाब दूं क्योंकि मुझे पर्सनल लाइफ पर बात करना असहज लगता है और जो है यही है मेरी लाइफ और हर कोई मेरी जिंदगी से रूबरू है तो मुझे इस बारे में बात करने की कोई जरूरत नहीं है, मैं बस अपनी जिंदगी को इन्जॉय कर रही हूं और यह बहुत खूबसूरत और प्यारी है।'
विज्ञापन

3 of 5
Malaika Arora
इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि ये दोनों साल 2019 में शादी करने वाले हैं। पिंकविला की मानें तो दोनों साल 2019 में अप्रैल महीने में शादी कर सकते हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन कपूर और मलाइका की शादी की तारीख के लिए बातचीत भी शुरू हो चुकी है।

4 of 5
arjun malaika - फोटो : instagram
हाल ही में जब करण जौहर के 'कॉफी विद करण 6' में मलाइका को गेस्ट के तौर पर बुलाया था तब उन्होंने मलाइका की शादी के बारे में इशारा भी दिया था। इसके बाद मलाइका शर्माती हुई दिखी थीं। बता दें कि मलाइका ने जब पिछले साल अरबाज खान से तलाक लिया था तब से ही दोनों के अफेयर की खबरें थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika and Arbaz khan
रिपोर्ट्स तो ये भी थीं कि मलाइका के अफेयर की वजह से ही अरबाज ने उन्हें तलाक देने का फैसला लिया था। इन दिनों अरबाज भी अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ शादी करने की तैयारी करने में लगे हुए हैं। वहीं, मलाइका भी अपनी जिंदगी में बहुत आगे बढ़ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें