फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर से शादी करने पर पहली बार आया मलाइका अरोड़ा का बयान, पर्सनल लाइफ के बारे में बताया सबकुछ

Tue, 12 Mar 2019 10:00 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
malaika arora
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। अब दोनों का साथ में दिखना आम बात हो गई है । इस वेडिंग सीजन में ये भी चर्चा है कि मलाइका-अर्जुन जल्द शादी कर सकते हैं । इस बीच मलाइका ने पहली बार अर्जुन से रिश्ते और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Arjun Kapoor Malaika Arora - फोटो : instagram
खबर थी कि मलाइका, अर्जुन के साथ अप्रैल में चर्च में शादी करेंगी । इस पर मलाइका ने कहा, 'ये सब मीडिया की अपनी बनाई हुई बातें हैं ।' इससे साफ है कि ये कपल हाल-फिलहाल में शादी नहीं करने जा रहा है । इसके अलावा मलाइका ने कहा कि वो अपनी शादी कभी खत्म नहीं करना चाहती थीं । 
विज्ञापन

3 of 6
arjun kapoor, malaika arora - फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'हर कोई एक रिलेशन तो चाहता ही है । इस बारे में मुझसे कई लोगों ने कहा था कि मुझे तलाक नहीं लेना चाहिए । लेकिन मैं फैसला ले चुकी थी । अब मैैं अपने लिए फैसले से बहुत खुश हूं । जो हुआ अच्छा ही था ।'

4 of 6
Malaika Arjun - फोटो : file photo
मलाइका ने कहा, "मुझे लगता है सभी मूव ऑन करके प्यार और एक साथी पाना चाहते हैं । कोई ऐसा जिसके साथ आपका सामंजस्य हो । अगर ऐसा हो जाता है तो आप लकी हैं । आपको जीवन में खुश रहने का दूसरा मौका मिल गया ।"
विज्ञापन

5 of 6
Arbaaz Khan Malaika Arora - फोटो : twitter
बता दें कि कुछ समय पहले अर्जुन कपूर भी एक टॉक शो में पहुंचे थे । यहां उनसे पूछा गया था, 'क्या वह अपनी गर्लफ्रेंड को अपने परिवार से मिलवाएंगे?' इस पर अर्जुन कहते हैं, 'ऐसा होना ही होगा । बहुत कुछ है जो परिवार में पिछले कुछ महीने में हुआ है । इसने मुझे जीने का नया नजरिया दिया है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo
पिछले दिनों अरबाज ने भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की थी । अरबाज ने जॉर्जिया के साथ अपने रिश्ते की बात कबूली और अरहान के साथ अपने रिश्ते का सच भी बताया। अरबाज ने बताया - 'मैं अपने बच्चे के साथ बहुत सारा समय बिताता हूं। पिता होने की सारी जिम्मेदारियां निभाता हूं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें