फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी टीम के साथ मलाइका अरोड़ा ने किया 'छैंय्या छैंय्या..' पर डांस, यूजर्स ने पूछा- अर्जुन कहां है

Mon, 08 Apr 2019 09:43 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड गलियारों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर चर्चाएं है। हालांकि अर्जुन के पिता बोनी कपूर से जब अमर उजाला ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। इस बीच वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर फिटनेस फ्रीक मलाइका ने ऐसा वीडियो शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora
इस वीडियो में मलाइका अपनी टीम के साथ फिल्म 'दिल से' के गाने 'छैंय्या छैंय्या..' पर डांस करतीं नजर आ रही है। वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा- 'वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर मैं अपनी पूरी टीम के साथ कुछ मस्ती कर रहीं हूं, धन्यवाद योगा टीम, पूरी टीम का शुक्रिया।' 

विज्ञापन

3 of 5
malaika arora
बता दें मलाइका के पास फिलहाल कोई फिल्म हाथ में नहीं है लेकिन वो दीवा योगा के जरिए लोगों के योगा सिखाती हैं। उनके पास 15 से ज्यादा लोगों की टीम है। इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि इस वीडियो के जरिए लोग मलाइका को ट्रोल भी कर रहे हैं।

4 of 5
Malaika Arora - फोटो : social media
एक ने लिखा- 'एक गाना क्या हिट हो गया हर जगह उसी पर नाचते रहते हो'। एक यूजर ने इमोशनल होकर लिखा- 'किसी की पर्सनल लाइफ में इंटरफेयर करने का किसी को भी हक नहीं'। एक ने पूछा- 'क्या अर्जुन आपकी टीम में नहीं है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Kapoor Malaika Arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा एक ट्रेंड डांसर हैं। चार साल की उम्र से ही वो डांस सीखने लगी थीं। अपने शुरूआती दौर में ही 'गुड़ नाल इश्क मीठा' और 'छैयां-छैयां' इन दो गानों पर डांस से उन्होंने अपनी पहचान बना ली थी। मलाइका अपने फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह स्ट्रिक्ट डाइट प्लान के साथ-साथ रेग्युलर जिम भी जाती हैं। बता दें 45 साल की मलाइका दो साल पहले मशहूर निर्माता अभिनेता अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें