मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
इंटरनेट पर मलाइका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह विदेशी धरती पर अपने एक्स पति अरबाज खान के बड़े भाई यानी सलमान खान की फिल्म के एक गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। दरअसल, मलाइका जॉर्जिया में एक लॉन्च इवेट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने स्टेज पर सलमान खान की फिल्म 'दबंग' के अपने गाने 'मुन्नी बदनाम हुई' पर जमकर डांस किया। बोल्ड ड्रेस में उनका डांस देख लोग दीवाने हुए जा रहे हैं। लोग उनकी यह परफॉर्मेंस देखकर सीटियां बजा रहे हैं और मलाइका भी काफी खुश लग रही हैं।