मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की राहें बेशक जुदा हो गई हैं, लेकिन वे को-पैरेंटिंग बहुत अच्छे से निभा रहे हैं। दोनों हमेशा अपने बेटे अरहान खान को एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने या रिसीव करने आते हैं। एक बार फिर मलाइका और उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान को एयरपोर्ट पर बेटे अरहान के साथ स्पॉट किया गया। दोनों अरहान को एयरपोर्ट छोड़ने आए थे। बता दें कि अरहान अमेरिका में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे है।