फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी के बेटे के बाद इस महीने होने जा रही मलाइका-अर्जुन की शादी, सबूत भी देख लें

Wed, 13 Mar 2019 09:13 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor, malaika arora - फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। गॉसिप के गलियारों में ऐसी खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोस्तों के बीच मल्ला के नाम से मशहूर मलाइका ने हाल में एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए।
विज्ञापन

2 of 5
Arjun Kapoor Malaika Arora - फोटो : instagram
मलाइका हों या अर्जुन कपूर दोनों भले ही खुलेआम अपने रिश्ते को कबूल ना किया हो लेकिन इशारों-इशारों में उनकी बातों से साफ पता चलता है कि दोनों के बीच एक खास रिश्ता है। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही फैंस को खुशखबरी दे सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Arjun Kapoor Malaika Arora - फोटो : social media
वेबसाइट डीएनए के मुताबिक, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अगले महीने अप्रैल के पहले हफ्ते में शादी कर सकते हैं। ये शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी। दोनों इस सेरेमनी को बेहद निजी रखना चाहते हैं जिसमें केवल करीबी लोग ही शामिल होंगे। अर्जुन और मलाइका ने अपनी टीम को बता दिया है कि शादी को देखते हुए वो अपना शेड्यूल तैयार कर लें। यही नहीं दोनों ने अपने मेकअपमैन और हेयर आर्टिस्ट को सख्त हिदायत दी है कि वो शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से शेयर ना करें। हाल ही में दोनों मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी में पहुंचे जिसके बाद ये कयास जोरों पर हैं कि अब इस कपल की बारी है जो शादी के बंधन में बंध सकता है।

4 of 5
Arbaaz Khan Malaika Arora - फोटो : twitter
मलाइका ने 2017 में अरबाज खान से तलाक लेकर सबको चौंका दिया था। दोनों ने 19 साल तक अपने रिश्ते को निभाया था। मलाइका इन सब बातों को लेकर कभी कुछ नहीं बोलती थीं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo
अरबाज से तलाक के फैसले को लेकर लोगों ने मलाइका पर कई सवाल उठाए थे, इस मुद्दे पर बातचीत करते हुए मलाइका ने कहा, 'तलाक लेना एक बड़ा कदम था, इसने मुझे आजादी का अहसास दिया। यह एक ऐसा कदम था जो कई लोगों को पसंद नहीं आया। लोग आपको गिरी नजरों से देखते हैं। वो पूछते हैं कि तुम ये क्यों कर रही हो, नतीजों के बारे में सोचो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें