फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: मलाइका ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा और रकुल का सिजलिंग लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Thu, 04 Aug 2022 09:25 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
एंटरटेनमेंट जगत से रोजाना मनोरंजन से जुड़ी खबरें तो आती ही रहती हैं, जिनको लेकर लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं, लेकिन अपने पसंदीदा सितारे की जिंदगी जुड़ी चीजों के बारे में जानने के लिए फैंस में इससे भी ज्यादा उत्सुकता देखने को मिलती है। सेलेब्स भी रोजाना खुद से जुड़ा कोई न कोई नया अपडेट साझा करते रहते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे के माध्यम से जानते हैं कि आज किसी सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका अरोड़ा 48 की उम्र में भी अपने बोल्ड अंदाज से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। आज एक्ट्रेस ने सिजलिंग अवतार में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह डीप नेक थाइ स्लिट गाउन में पोज करती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 11
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : insta
आज एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने रेड आउटफिट में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें उनका बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने डीप नेक बॉडीकॉन ड्रेस के साथ मैचिंग ब्लेजर टीमअप किया है। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

4 of 11
अनन्या पांडे - फोटो : insta
अभिनेत्र अनन्या पांडे भी अपने लुक से लाइमलाइट लूटने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ती हैं। आज उन्होंने अपनी जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को ब्लू जींस के साथ क्रॉप टॉप में देखा जा सकता है। अनन्या ने पोस्ट साझा करते हुए ये भी बताया कि ये सुबह चार बजे वैनिटी वैन के अंदर की तस्वीरें हैं।
विज्ञापन

5 of 11
वाणी कपूर - फोटो : insta
बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने आज बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री के डार्क ब्लू कलर के सूट में देखा जा सकता है। जिसपर हल्की जरदोजी की कढ़ाई की हुई है। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मैचिंग दुपट्टा और स्ट्रैपी हील्स को पियर किया है। चेहरे की मुस्कुराहट उन्हें और भी खूबसूरत बना रही है।
विज्ञापन

6 of 11
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : insta
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर चर्चा में हैं। आज उन्होंने पति विराट कोहली संग अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों को मैचिंग ब्लेजर में देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में विराट और अनुष्का दोनों ही मस्ती भरे अंदाज में पोज करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 11
मोनालिसा - फोटो : insta
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की भी सोशल मीडिया पर लंबी फैन फॉलोइंग है। उनकी ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरे सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी जो लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह येलो कलर के वन शोल्डर क्रॉप टॉप और ग्रीन कलर के थाई स्लिट स्कर्ट में कातिलान अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं।

8 of 11
कटरीना कैफ - फोटो : insta
एक्ट्रेस कटरीना कैफ की खूबसूरती के तो लोग दीवाने हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 66 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। आज एक्ट्रेस ने कलरफुल फ्लोरल ड्रेस में अपनी तस्वीरें साझा की है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

9 of 11
मृणाल ठाकुर - फोटो : insta
मृणाल ठाकुर इस समय अपनी फिल्म 'सीता रामम' को लेकर चर्चा में हैं, जो कल यानी 5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दमदार एक्टिंग के साथ ही मृणाल अपनी मुस्कान और सादगी से फैंस दिल लूट लेती हैं। आज एक्ट्रेस ने एथनिक वियर में बेहद सिंपल लुक में तस्वीरें साझा की हैं, लेकिन हमेशा की तरह वह खूबसूरत लग रही हैं।

10 of 11
हिना खान - फोटो : insta
हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने हर लुक से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। फिलहाल आज एक्ट्रेस ने अपनी यूरोप ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस को शॉर्ट मैक्सी स्टाइल ड्रेस के साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने पोज करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

11 of 11
ईशा गुप्ता - फोटो : insta
अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी अपने बोल्ड फोटोज से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने डार्क गुलाबी रंग के आउटफिट में तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह फिशकट स्कर्ट और क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें