बॉलीवुड की आइटम गर्ल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के अफेयर के साथ अपने तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा आज यानी 23 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मलाइका अपनी फिटनेस के साथ-साथ फैशनसेंस के कारण जानी जाती हैं। मलाइका की पहले और अब की तस्वीरें देखें तो उन्होंने काफी ज्यादा ट्रांसफॉर्मेशन किया है।