फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटे मलाइका-अर्जुन, ये 4 सितारे भी रात को मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Tue, 13 Aug 2019 01:22 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के गॉसिप के गलियारों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें जोरों पर हैं। दोनों को अक्सर स्पॉट किया जाता रहा है। कुछ दिनों पहले ही अर्जुन और मलाइका एक साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए थे, जहां उन्होंने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में हिस्सा लिया। अब ये कपल ऑस्ट्रेलिया से वापस लौट आया है। दोनों को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
siddhant chaturvedi - फोटो : amar ujala
जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय से रातों रात मशहूर हुए एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को कुछ इस अंदाज में देखा गया। सिद्धांत इस दौरान कैजुअल लुक में दिखे। फिल्मों की बात करें तो डायरेक्टर शिमित अमीन काफी दिनों से हॉलीवुड फिल्म डिपार्टेड की रीमेक पर काम कर रहे हैं। सिद्धांत को फिल्म डिपार्टेड में लियोनार्डो डि कैप्रियो का किरदार काफी पसंद रहा है और इसे करने के वह काफी इच्छुक भी बताए जाते हैं। ऐसे में हो सकता है कि वो इस फिल्म के रीमेक में नजर आएं।
विज्ञापन

3 of 5
sonakshi sinha - फोटो : amar ujala
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों फिल्म मिशन मंगल के प्रचार में जुटी हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें ब्लैक लुक में देखा गया। सोनाक्षी ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लैक जेगिंग्स पहनी दिखीं।

4 of 5
vidya balan - फोटो : amar ujala
15 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म मिशन मंगल में विद्या बालन एक वैज्ञानिक के किरादर में नजर आएंगी। एयरपोर्ट पर विद्या कैजुअल कपड़ों में दिखीं। 

पढ़ें: रवीना टंडन से लेकर शाहिद कपूर तक कैमरे में कैद हुए 5 सेलेब्स, क्रॉप टॉप में जाह्नवी-सोनल ने जीता दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor - फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर का फुल ब्लैक लुक दिखा। उन्होंने कैप भी लगा रखा था। हाल ही में करण जौहर के घर पर हुए पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था जिसमें रणबीर कपूर भी नजर आए थे। वीडियो देखने के बाद वीडियो में नजर आए सभी सितारों को ट्रोल किया जाने लगा और कहा गया कि सभी नशे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें