फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दिनों ट्रेंड में क्यों है मलाइका-अर्जुन की जोड़ी, अरबाज के बारे में भी जानना चाहते हैं लोग

Mon, 04 Mar 2019 10:40 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
arjun malaika
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । इसके चलते सोशल मीडिया पर भी दोनों का नाम ट्रेंड कर रहा है । इन दोनों स्टार्स के रिलेशन के बारे में फैंस सबकुछ जानना चाहते हैं । दोनों के रिलेशन में कई दिलचस्प बातें हैं जिसकी वजह से अर्जुन और मलाइका टॉप ट्रेंड में शामिल हैं । 
विज्ञापन

2 of 6
Malaika Arora Arjun Kapoor - फोटो : file photo
हाल ही में खबर आई थी कि अर्जुन-मलाइका ने शादी करने का फैसला कर लिया है। खबर है कि ये स्टार कपल अप्रैल में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी कर सकता है । इस खबर से फैंस के बीच खलबली मच गई । हालांकि इस बारे में अभी तक मलाइका या अर्जुन का बयान नहीं आया है । 
विज्ञापन

3 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा मलाइका टॉप ट्रेंड में इसलिए बनी हुई हैं क्योंकि उन्हें उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान के साथ एक रियलिटी शो ऑफर हुआ है । इसमें दोनों को जज की भूमिका निभानी होगी । शो का नाम है 'नच बलिए' । ये देखना दिलचस्प होगा कि तलाक के बाद दोनों की ऑन स्क्रीन बॉन्डिंग कैसी रहती है । 

4 of 6
Malaika Arora Arjun Kapoor - फोटो : instagram
अर्जुन और मलाइका की साथ में अक्सर तस्वीरें वायरल हो जाती हैं । कभी अर्जुन, मलाइका को प्रोटेक्ट करते दिखते हैं तो कभी उनके बेटे अरहान के साथ समय बिताते नजर आते हैं । हाल ही में मलाइका ने एक इंटरव्यू में अर्जुन को लेकर कहा था कि वो उन्हें हर तरह से पसंद हैं । 
विज्ञापन

5 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका कहती हैं, 'मुझे अर्जुन पसंद हैं । ऐसे भी और वैसे भी ।' ऐसे ही एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर अपनी बहन जाह्नवी के साथ पहुंचे थे । जाह्नवी ने कहा था कि अर्जुन शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । लेकिन उनकी दुल्हन कौन होगी, ये बताने से मना कर दिया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
arjun malaika and boney kapoor - फोटो : twitter
दोनों के अफेयर की चर्चा लंबे समय से है लेकिन उन्होंने कभी खुद ये बात नहीं कबूली। अर्जुन, मलाइका से 12 साल छोटे हैं। खबरों की मानें तो बोनी कपूर, अपने बेटे के इस फैसले से खुश नहीं हैं । वहीं मलाइका की वजह से अर्जुन और सलमान खान भी एक-दूसरे से नफरत करने लगे हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें