फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका और अरबाज को साथ रहने के लिए ना मना सके सलमान खान!

Mon, 14 Mar 2016 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
काफी दिनों से अरबाज खान और मलाइका अरोरा के रिश्ते में खटास की खबरें हैं। दोनों के रिश्ते को बचाने के लिए सलमान खूब कोशिश कर रहे हैं लेकिन मलाइका मानने को तैयार नहीं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

अरबाज के साथ नहीं रहना चाहतीं मलाइका!

2 of 8
- फोटो : gettyimages
अरबाज खान और मलाइका अरोरा के 18 साल की शादी इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही है। लगातार उनकी तलाक की खबरें आ रही हैं। अरबाज खान इन खबरों को बकवास बता चुके हैं, मगर अब मामला कुछ और ही लग रहा है।
विज्ञापन

अरबाज के साथ नहीं रहना चाहतीं मलाइका!

3 of 8
सलमान खान - फोटो : gettyimages
अरबाज और मलाइका के रिश्ते को बचाने के लिए सलमान ने काफी कोशिश की वो शूटिंग से समय निकालकर देर रात मलाइका से मिले। उनके मिलने के बाद कहा गया कि अब शायद ये रिश्ता बच जाए।

अरबाज के साथ नहीं रहना चाहतीं मलाइका!

4 of 8
- फोटो : gettyimages
सलमान ना सिर्फ मलाइका से मिले बल्कि उन्होंने अरबाज को भी समझाया। अरबाज तो मान गए लेकिन मलाइका कुछ और ही ठाने बैठी हैं। खबर है कि वो तलाक का मन बना चुकी हैं। इसको बल मिल रहा है अरबाज के पिता सलीन खान की बात से।
विज्ञापन

अरबाज के साथ नहीं रहना चाहतीं मलाइका!

5 of 8
- फोटो : gettyimages
सलीम खान से ये सवाल किया गया कि क्या मलाइका और अरबाज अलग होने वाले हैं? इस पर सलीम खान की त्यौरियां चढ़ गईं, उन्होंने कहा कि मेरा काम किसी के ब्रेक-अप और पेचअप देखना नहीं है। सलीम खान ने कहा कि वो अपने बच्चों की निजी जिंदगी में दखल नहीं देते।
विज्ञापन

अरबाज के साथ नहीं रहना चाहतीं मलाइका!

6 of 8
मलाइका अरोरा - फोटो : gettyimages
सलीम खान के इस बयान के बाद इस बात को ताकत मिल रही है कि अरबाज और मलाइका के बिगड़ते रिश्ते के कारण ही परिवार के लोगों में गुस्सा है। परिवार के समझाने के बावजूद मलाइका और अरबाज नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन

अरबाज के साथ नहीं रहना चाहतीं मलाइका!

7 of 8
अरबाज खान - फोटो : gettyimages
अरबाज और मलाइका ने 1998 में शादी की थी। दोनों की शादी को फिल्मी सितारों में एक सफल शादी कहा जाता रहा है। मलाइका जहां एक्टिंग और मॉडलिंग करती हैं वहीं अरबाज निर्देशक और एक्टर हैं।
विज्ञापन

अरबाज के साथ नहीं रहना चाहतीं मलाइका!

8 of 8
- फोटो : gettyimages
पिछले कुछ हफ्तों से लगातार इस तरह की बातें हैं कि ये जोड़ा अब साथ नहीं रहना चाहता। दोनों के रिश्ते क्या वाकई अब इस दौर में हैं कि वो अलग हो रहे हैं, इस पर तो अरबाज या मलाइका ही बता सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें