अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरेें और वीडियो साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बेहद खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मलाइका कैमरे की तरफ देख रही हैं और उनके पीछे का बैकग्राउंड काफी तेजी से गोल-गोल घूम रहा है। इस वीडियो को मलाइका के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं मलाइका के इस वीडियो पर श्वेता बच्चन समेत कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।