इन दिनों बॉलीवुड में सबसे ज्यादा अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की चर्चा है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। जब भी किसी पब्लिक इवेंट में अर्जुन शिरकत करने पहुंचते हैं तो मलाइका उनके साथ होती हैं खबर है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। बीती रात एक बार फिर ये जोड़ा गौरी खान की पार्टी में नजर आया।